विज्ञापन

T20 WC Group-8 Point Table: बारिश ने धोया 'सुपर-8' का पहला मैच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को झटका, ऐसा है सेमीफाइनल का समीकरण

Pakistan vs New Zealand Match called off: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. शनिवार को इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी.

T20 WC Group-8 Point Table: बारिश ने धोया 'सुपर-8' का पहला मैच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को झटका, ऐसा है सेमीफाइनल का समीकरण
Pakistan vs New Zealand Match called off

Pakistan vs New Zealand Match called off: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. शनिवार को इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया है. मैच रद्द होने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. क्योंकि सुपर-8 में टीमें 3 मैच खेलेंगी और ग्रुप स्टेज में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. 

बिगड़ा सेमीफाइनल का गणित

पाकिस्तान को अब 24 फरवरी को इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है. अगर पाकिस्तान को अपने बचे दोनों मैचों में से किसी एक में भी हार मिली तो उसका टॉप-2 पर फिनिश करना बहुत मुश्किल होगा. पाकिस्तान के पास अब गलती के चांस बहुत कम है और यही हाल न्यूजीलैंड का है. 

पाकिस्तान को अब इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जो उसके लिए आसान नहीं होने वाला है. पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है, ऐसे में उसके लिए यह बड़े झटके से कम नहीं है कि यह मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है.  अंक तालिक में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पहले. 

बिना गेंद फेंके मैच हुआ रद्द

इस मैच पर शुरुआत से ही बारिश का साया मंडरा रहा था. शाम को जब दोनों कप्तान टॉस के लिए आए तब हल्की-हल्की बारिश हो रही थी. लेकिन फिर मैच की शुरुआत से ठीक पहले बारिश आई. बारिश के कारण अंपायर के करीब ढाई घंटे तक इंतजार किया. लेकिन जब मौसम बेहतर नहीं हुआ तो मैच रद्द करने का फैसला लिया गया. इस ग्रुप के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

इस मुकाबले में सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमां, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक को मौका दिया गया था. 

वहीं, मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम में टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन को स्थान मिला था.

यह भी पढ़ें: शिखर धवन के सिर बंधा सेहरा, गर्लफ्रेंड सोफी से की शादी, सामने आईं तस्वीरें

यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: बॉलिंग एक्शन पर हो रही चर्चा पर क्या बोले उस्मान तारिक, बताया कैसे डेवलप हुआ यूनिक एक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com