विज्ञापन

PAK vs NED T20 WC 2026: पाकिस्तान-नीदरलैंड मुकाबले पर मंडरा रहे बादल, कोलंबो में ऐसा है मौसम का हाल

Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 Colombo Weather Update: नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

PAK vs NED T20 WC 2026: पाकिस्तान-नीदरलैंड मुकाबले पर मंडरा रहे बादल, कोलंबो में ऐसा है मौसम का हाल
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 Colombo Weather Update:

Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026 Colombo Weather Update: पाकिस्तान आज कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप A के हाई-इंटेंसिटी मैच के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है. नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. साल 2009 के चैंपियन पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के फैसले के बीच टूर्नामेंट में उतर रहे हैं. यह कदम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए उठाया गया, जिसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मैच से नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में उनकी जगह ली. ग्रुप A में भारत, USA और नामीबिया भी शामिल हैं.

टॉस जीतने के बाद सलमान आगा ने कहा, 'हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. अगर पिच में थोड़ी भी नमी है, तो हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं. हम तीन सीमर खिला रहे हैं. वे बहुत अच्छी टीम हैं. हम अपनी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं."

कोलंबो में कैसा है मौसम का हाल

कोलंबो में मौसम आज Accuweather.com के अनुसार दोपहर में कुछ देर बारिश होने की संभावना है, जिसमें बारिश की संभावना 68 प्रतिशत तक है और मैच के बीच में बारिश होने की संभावना है, जिसमें बारिश की संभावना दोपहर 1 बजे के आसपास सबसे ज्यादा होगी.

कोलंबो में आज बारिश की संभावना

समय        बारिश की संभावना

11:00 AM         5%

12:00 PM         8%

01:00 PM        60%

02:00 PM         68%

03:00 PM        60%

04:00 PM       30%

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

नीदरलैंड्स प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (डब्ल्यू/सी), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com