विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

नामीबिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

नामीबिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
नामीबिया बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट पर गेंद को कट कर दिया जहाँ से रन मिला|

9.5 ओवर (1 रन) ओह!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और फाइन लेग की दिशा में गई जहाँ से गैप से एक रन मिला|

9.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका! सीधा मारा गया शॉट!! आगे आकर सामने की तरफ शॉट लगाया और चार रन बटोर लिया| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Babar Azam hits Nicol Loftie-Eaton for a 4! PAK 56/0 (9.3 Ov). CRR: 5.89

9.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

9.1 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का 50 रन भी पूरा हुआ| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

8.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल पूरा किया|

8.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|

8.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल शॉट खेलते हुए सिंगल पूरा किया|

7.6 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल पूरा किया|

7.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए दो रन पूरा किया|

7.4 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|

7.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.2 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिला|

7.1 ओवर (2 रन) इस बार बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|

6.6 ओवर (2 रन) एक और पुल शॉट का इस्स्क्वातेमाल लेकिन इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया| फील्डर ने उसे रोका, दो रन मिला|

6.5 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

6.4 ओवर (2 रन) दुग्गी, मिड ऑन की दिशा में खेला|

6.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.2 ओवर (0 रन) ओह!! ये चोट लगने वाला पल है| पुल मारने गए लेकिन गति से बीट हुए और सीने पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

5.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 6 के बाद 29/0 पाकिस्तान|

5.5 ओवर (0 रन) छोर बदलकर अंदर की तरफ लाइ गई गेंद| बल्लेबाज़ को बीट किया और पैड्स पर मारने में कामयाब हुए| कोई रन नहीं हुआ|

5.4 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Babar Azam hits Jan Frylinck for a 4! PAK 28/0 (5.4 Ov). CRR: 4.94

5.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन पर खेला, रन का मौका नहीं था, कीपर के पास फील्डर का थ्रो आया जहाँ मिस फील्ड हुई, अब यहाँ पर सिंगल मिल गया|

5.2 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल, पुल लगाया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| ओह!! इसी दौरान गेंदबाज़ वहां पर गिर भी गए| अच्छी बात ये है कि चोटिल नहीं हुए| कोई रन नहीं|

5.1 ओवर (0 रन) आते ही शानदार तरीके से अपन स्पेल स्टार्ट किया| अपनी स्विंग से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया था|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com