Pakistan vs Namibia, 31st Match: यूएई में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली. यह सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान की लगातार चौथी जीत रही और इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में अपने ग्रुप में टॉप पर पहुचंते हुए अंतिम चार में पहुंच गयी. पाकिस्तान से जीत के लिए मिले 190 रनों के बहुत ही मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए भले ही नामीबिया की टीम मीलों दूर रह गयी, लेकिन उसने अपने अनुभव क लिहाज से खासा अच्छा खेल दिखाया. नामीबिया की शुरुआत तो खराब रही थी, लेकिन इस हार में उसके लिए कुछ पॉजिटिव रहे. उसके लिए क्रेग विलियम्स (40) और डेविड विएसी (43) ने अच्छी पारियां खेली. खासकर आखिरी पलों में विएसी ने अच्छे स्ट्रोक लगाए, तो वहीं बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट ही गंवाना नामीबिया के गेम प्लान को अच्छी तरह बता गया. उसके खेल से साफ मैसेज गया कि अगरे आगे उसे प्रोत्साहन मिलता है, तो यह देश क्रिकेट के नक्शे पर आगे बढ़ सकता है. मोहम्मद रिजवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
पहली पाली में पाकिस्तान ने अनुभवहीन नामीबिया को अपनी बल्लेबाजी का प्रकोप दिखाते हुए उसके सामने जीत के लिए 190 रनों का टारगेट रखा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पूरे प्लान के साथ बल्लेबाजी की. शुरुआती 10 ओवरों में सधी हुई एप्रोच के साथ,तो दूसरे हॉफ में आक्रामक एप्रोच के साथ. यही वजह रही कि शुरुआती दस ओवरों में पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 59 रन था, लेकिन इसके बाद अगली 60 गेंदों पर पाकिस्तानी बल्लेबाज कहर बनकर नामीबिया के गेंदबाजों पर. इसमें पूरा योगदान दिया कप्तान बाबर आजम (70) और पारी के आखिरी ओवरों में चार चौके और एक छक्के से 24 रन बनाने वाले विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79 रन) ने. इन दोनों की प्रचंड मार रही कि पाकिस्तान कोटे के 20 ओवरों में 2 विकेट पर 189 रन बनाने में सफल रहा. इसस पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. चलिए दोनों टीमों की वास्तविक टीम पर नजर दौड़ा लें:
नामीबिया: 1. गेरहार्ड एरानमस (कप्तान) 2. स्टीफन बार्ड 3. मिशेल वॉन लिंगेन 4. क्रेक विलियम्स 5. जैन निकोल लॉफ्टी एटॉन 6. जैन ग्रीन (विकेटकीपर) 7. डेविड विएसी 8. जेजे स्मिट 9. जैन फ्राइलिंक 10 रुबेन ट्रंपलमैन 11. बिन शिकोंगो
पाकिस्तान: 1. बाबर आजम (कप्तान) 2. मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) 3. फखर जमां 4. मोहम्मद हफीज 5. शोएब मलिक 6. आसिफ अली 7. इमाद वसीम 8. शादाब खान 9. हसन अली 10. शाहीन अफरीदी 11. हैरिस रऊफ
T20 वर्ल्ड कपः क्या कह गए कोहली जिससे मच गया बवाल?
.