4.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, एक ही रन मिला|
4.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर खेला, गैप से एक रन हासिल हुआ|
4.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इमाद से सीमा रेखा के ठीक आगे हुई चूक और चौका मिला|
4.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!!! गजब शॉट ये गेंद तो कोई नहीं रोक सकता है| लेंथ गेंद को जिस तरह से मारा है ऐसा लगा कि तलवार से काट दिया था|
3.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर डेविड वॉर्नर लगाते हुए| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
3.3 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
3.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 90 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
3.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ की गेंद को खोदकर डिफेंड कर दिया| रन नहीं हुआ| 13/1 ऑस्ट्रेलिया|
2.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, हलके हाथो से इस गेंद को लेग साइड पर पुश किया और रन हासिल किया|
2.4 ओवर (0 रन) एक अच्छी फील्डिंग, फाइन लेग की दिशा में खेला, फील्डर ने उसपर डाईव लगाई, रन लेने नहीं दिया|
2.3 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.2 ओवर (0 रन) फ्री हिट पर रन नहीं बनाने दिया, धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बड़ा शॉट लगाने गए और बल्ला पहले चल गया था| कोई रन नहीं हुआ|
2.2 ओवर (2 रन) इस बार सीधे बल्ले से गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया| ओह!! ये तो नो बॉल हो गई, ओवर स्टेपिंग, अगली गेंद फ्री हिट हो गई|
2.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल किया|
1.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति!!! पैरों की गेंद, अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई जहाँ से दो रन मिल गए| 6/1 ऑस्ट्रेलिया|
1.5 ओवर (1 रन) कमाल का रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
1.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
1.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1.2 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए लेग साइड से एक रन लिया|
1.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, गैप नहीं मिल पाया, कोई रन नहीं हुआ|
इमाद वसीम होंगे अगले गेंदबाज़!!
0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 1/1 ऑस्ट्रेलिया|
0.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
0.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ मिचेल मार्श यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि विकेट्स को किस करते हुए निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| फ्रंट पैड्स पर जा अलगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
अगले बल्लेबाज़ मिचेल मार्श..
0.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने कर दिया कमाल| फिंच बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| पहली ही गेंद अंदर की तरफ लाइ जो उनकी कमजोरी थी| डिफेंड करने गए, स्विंग होकर फ्रंट पैड्स पर जाकर लगी, एलबीडबल्यू की अपील हुई और डेड प्लम्ब पाए गए| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लेने का भी नहीं सोचा और पवेलियन लौट गए| 1/1 ऑस्ट्रेलिया|
0.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! पहला रन इस रन चेज़ में आता हुआ| पैड्स पर थी गेंद, हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
0.1 ओवर (0 रन) ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (1 रन) सिंगल की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, गैप से एक रन हासिल हुआ|