विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

स्‍पॉट फिक्सिंग : पाकिस्तान के ओपनर शरजील ख़ान पर लगा 5 साल का बैन

पाकिस्तानी ओपनर शारजील ख़ान पर पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फ़िक्सिंग करने के लिए पांच साल का बैन लगाया गया है.

स्‍पॉट फिक्सिंग : पाकिस्तान के ओपनर शरजील ख़ान पर लगा 5 साल का बैन
शारजील खान पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके हें (फाइल फोटो)
  • 3 सदस्यों के एंटी करप्शन ट्रिब्‍यूनल का फैसला
  • इसमें से ढाई साल को बैन निलंबित रहेगा
  • शारजील को 30 माह क्रिकेट से रहना होगा दूर
नई दिल्‍ली: पाकिस्तानी ओपनर शारजील ख़ान पर पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फ़िक्सिंग करने के लिए पांच साल का बैन लगाया गया है. तीन सदस्यों की पाकिस्तानी एंटी करप्शन ट्रिब्‍यूनल ने पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके शारजील पर यह प्रतिबंध लगाया है. इसमें से ढाई साल का बैन निलंबित (सस्पेंडेड) रहेगा. तीन सदस्यों की कमेटी ने शारजील पर लगे पांच आरोपों को सही पाया. बैन के बाद शारजील को अब 30 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे.

शारजील के अलावा ख़ालिद लतीफ़ पर भी पीएसएल में स्पॉट फ़िक्सिंग का आरोप है लेकिन लतीफ़ पर बैन की फ़िलहाल कोई ख़बर नहीं आई है. दोनों खिलाड़ियों को फ़रवरी में हुए T20 टूर्नामेंट के दूसरे दिन ही दूबई से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था. शारजील पर इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर ज़ाल्मी के बीच हुए मैच में स्पॉट फ़िक्सिंग करने का आरोप लगा था जो अब जांच के बाद साबित हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद इरफान सस्‍पेंड किए गए

28 साल के शारजील पर फ़िलहाल कोई फ़ाइन नहीं लगा है. ख़बरों के मुताबिक शारजील ने अपनी ग़लती मान ली है जिसकी वजह से ट्रिब्‍यूनल ने लाइफ़-बैन नहीं लगाया है. शारजील पर लगा बैन 10 फ़रवरी 2017 से लागू होगा. हालांकि शारजील को बैन के ख़िलाफ़ अपील करने का मौक़ा दिया जाएगा और मामले की आगे सुनवाई के लिए एक अपीलीय न्यायाधिकरण बनेगा जिसमें वो अपील कर सकेंगे.

वीडियो : फाइनल में पाकिस्‍तान ने भारत को हराया


शाहज़ैब हसन, नासिर जमशेद पर भी स्पॉट फ़िक्सिंग में शामिल होने की जांच चल रही है. तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान को बुकी ने संपर्क किया और उसने पीसीबी को नहीं बताया इसके लिए उनपर 6 महीने का बैन और एक मिलियन पाकिस्तान रुपये का जुर्माना पहले ही लग चुका है. इनके अलावा उमर अकमल का भी नाम स्पॉट फ़िक्सिंग करने के लिए सुर्ख़ियों में आया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spot Fixing, Sharjeel Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com