विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2016

भारत से पहले पाकिस्तान खेल लेना चाहता है पिंक गेंद से डे-नाइट टेस्ट

Also Read in
भारत से पहले पाकिस्तान खेल लेना चाहता है पिंक गेंद से डे-नाइट टेस्ट
शारजाह: दुनिया भर में डे-नाइट टेस्ट मैच मानो अब हर क्रिकेट खेलने वाले देश की पहली पसंद बन गया है। अब पाकिस्तान की टीम भी इसे जल्द से जल्द खेल लेना चाहती है। सितंबर में पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज़ के बीच UAE में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ होने वाली है और पाकिस्तान इसमें से एक टेस्ट डे-नाइट खेलना चाहता है। वेस्ट इंडीज़ की टीम पहले बिना तैयारियों के डे-नाइट क्रिकेट खेलने से कतरा रही थी लेकिन इसके बाद पाकिस्तान टीम ने उन्हें आश्वासन दिया कि कैरेबियाई टीम को टेस्ट मैच से पहले डे-नाइट अभ्यास मैच और नेट-प्रेक्टिस की सुविधा मिलेगी।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए वेस्ट इंडीज़ की टीम ने डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने की रज़ामंदी दे दी है। इससे पहले भारत ने भी ऐलान किया था कि वो अक्टूबर के महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे नाइट टेस्ट मैच खेलने का एलान कर चुका है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, डे नाइट टेस्‍ट मैच, Pakistan Cricket, Pakistan Vs WestIndies, Day-night Test Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com