ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहसिन नकवी अगले हफ्ते दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक के दौरान पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी पर बीसीसीआई सचिव जय शाह से आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन फिलहाल इसकी संभावना नहीं है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कार्यकारी बोर्ड की बैठक दुबई में अगले हफ्ते होगी. नकवी की योजना वैश्विक संस्था के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव शाह से भी बात करने की है. पर 2025 में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय बोर्ड तुरंत पाकिस्तान यात्रा की प्रतिबद्धता नहीं देगा क्योंकि इसममें लगभग एक साल का समय है.
चैम्पियंस ट्रॉफी एक आईसीसी टूर्नामेंट है और सभी अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों के पाकिस्तान जाने के कारण बीसीसीआई पूरी तरह से अपने दरवाजे बंद नहीं करेगा. लेकिन भारत सरकार से हरी झंडी टूर्नामेंट शुरू होने से कम से कम कुछ हफ्ते पहले ही मिल सकेगी. पीसीबी के एक सूत्र ने पिछले साल इस्तेमाल हुए 'हाइब्रिड मॉडल' का हवाला देते हुए कहा,"पीसीबी के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या भारत अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा और पिछले साल के एशिया कप के मुद्दों का दोहराव नहीं होगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब बीसीसीआई के एक सूत्र से पूछा गया तो उन्होंने कहा,"पाकिस्तान में खेलने पर फैसला केवल भारत सरकार ही कर सकती है और बीसीसीआई को सरकार के आदेश का पालन करना होगा. साथ ही सरकार से अनुमति मांगना भी अभी जल्दबाजी होगी. और अगर उनके नये अध्यक्ष फरवरी-मार्च 2025 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मार्च 2024 में किसी तरह के आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं तो वह गलतफहमी में हैं."
आखिरी बार भारत ने पाकिस्तान का दौरा 2008 में किया था जब वह एशिया कप में खेला था और तब से पाकिस्तान 2011 (ODI विश्व कप), 2016 (T20 विश्व कप) और 2023 (ODI विश्व) में ICC विश्व कप आयोजनों के लिए तीन बार भारत आ चुका है. सूत्र ने कहा कि नकवी आईसीसी बोर्ड को कराची, लाहौर और रावलपिंडी में स्टेडियमों के अपग्रेड और भारत के पाकिस्तान में खेलने पर पाकिस्तान सरकार के रुख के बारे में भी जानकारी देंगे.
यह भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के विकेटकीपर ने फैंस को दिलाई धोनी की याद, बिना देखे किया रन-आउट, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं