विज्ञापन

अबरार को खरीदने पर गावस्कर ने SRH को लिया था आडे़ हाथों, फिर पाकिस्तानी मूल के स्टार ने उगला जहर, अब फैंस ने बुरी तरह किया ट्रोल

Fans Trolled Azeem Rafiq: गावस्कर ने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने का निर्णय परोक्ष रूप से भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत में योगदान देता है. इस बयान को रफीक ने "नीच" करार दिया था. हालांकि, रफीक को अब गावस्कर की आलोचना करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

अबरार को खरीदने पर गावस्कर ने SRH को लिया था आडे़ हाथों, फिर पाकिस्तानी मूल के स्टार ने उगला जहर, अब फैंस ने बुरी तरह किया ट्रोल
Azeem Rafiq Trolled on Social Media

सुनील गावस्कर की आलोचना करने के बाद पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर अजीम रफीक को फैंस ने आड़े हाथों लिया है. गावस्कर ने द हंड्रेड 2026 की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को लगभग 2.35 करोड़ रुपये में खरीदने पर सवाल उठाया था. गावस्कर ने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने का निर्णय परोक्ष रूप से भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत में योगदान देता है. इस बयान को रफीक ने "नीच" करार दिया था. हालांकि, रफीक को अब गावस्कर की आलोचना करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

 सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है. इसी ग्रुप के पास आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक भी है. ऐसे में सनराइजर्स ने जब अबरार को खरीदा  तो काव्या मारन की फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. गावस्कर ने यह भी कहा था कि भारतीय मालिकों को पाकिस्तान के खिलाड़ियों को खरीदने से बचना चाहिए.

गावस्कर ने मिड-डे पर अपने कॉलम में लिखा था,"हालांकि देर से ही सही, यह एहसास हुआ कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को जो फीस दी जाती है, जो बाद में उनकी सरकार को आयकर का भुगतान करता है, जो हथियार और हथियार खरीदता है, वह अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत में योगदान देता है, जिससे भारतीय संस्थाएं पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों पर विचार करने से भी परहेज करती हैं." गावस्कर ने आगे लिखा,"चाहे वह भारतीय इकाई हो या भुगतान करने वाली इकाई की विदेशी सहायक कंपनी, अगर मालिक भारतीय है तो वह भारतीय हताहतों में योगदान दे रहा है."

गावस्कर के बयान के जवाब में अजीम रफीक ने ये कहा,"यह बिल्कुल हास्यास्पद है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. ये टिप्पणियां कैसे स्वीकार्य हैं? मुझे परवाह नहीं है कि आपने कितने रन बनाए हैं. गावस्कर की घटिया बातें." हालाँकि, रफीक की जल्द ही सोशल मीडिया पर फैंस से आलोचना का सामना करना पड़ा.

एक फैन ने लिखा,"आप वहीं है ना जिसने यहूदी विरोधी बयान दिया था? भारत में कई आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान रहा है, जिसमें पहलगाम का हमला भी शामिल है, जिसमें गैर मुस्लिम को चुन कर मारा गया था. क्यों भारतीयों को पाकिस्तान और उनके आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा दें."

Latest and Breaking News on NDTV

एक अन्य फैन ने लिखा,"रोना बंद करो और फैक्ट पर डिबेट करो, क्या वो गलत हैं? जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद नहीं करता, तब तक वह भारत और भारतीयों से नॉर्मल व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकते."

Latest and Breaking News on NDTV

एक फैन ने लिखा,"क्या आपने तब बोला जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एशिया कप में प्लेन क्रैश का गेस्चर किया था."

ऑफ स्पिनर रफीक 2010 के दशक में इंग्लिश कंट्री क्रिकेट में यॉर्कशायर के लिए नियमित खेले. उन्होंने 39 प्रथम श्रेणी मैच, 35 लिस्ट ए गेम और 95 टी20 मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है.

यह भी पढ़ें: 'लर्न ही लर्न स्टार्ट हो गया...' मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तानी स्टार ने बुरी तरह किया ट्रोल

यह भी पढ़ें: IPl 2026: 'बस टीम में एक जगह भर रहे हैं...' MS Dhoni के रोल पर एबी डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com