विज्ञापन
4 hours ago

Pakistan vs England T20 World Cup 2026 Highlights: पल्लेकेले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हैरी ब्रूक की कप्तानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. इंग्लैंड जारी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहली टीम है. हैरी ब्रूक का शतक, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी कप्तान का पहला शतक है. इसके अलावा यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय का भी पहला शतक है. पाकिस्तान से मिले 165 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. शाहीन ने पावरप्ले में 3 ओवर फेंके और 3 विकेट चटकाए थे. लेकिन फिर हैरी ब्रूक ने सैम करने के साथ साझेदारी कर टीम की जीत का बेस तैयार किया. सैम करन 16 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद क्रीज पर आए विल जैक्स के साथ मिलकर कप्तान ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढाया. ब्रूक ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि, शतक पूरा करने के अगली ही गेंद पर वह पवेलियन लौटे. लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे. (Scorecard)

इससे पहलेटॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन फिर सलामी बल्लेबाज फरहान ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. फरहान टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 65 रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके. 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

Pakistan vs England T20 World Cup 2026 Highlights Straight From Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele

PAK vs ENG Live Score: इंग्लैंड सेमीफाइनल में

इंग्लैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया. जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाया और इंग्लैंड को जीत दिलाई. इंग्लैंड ने 2 विकेट से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में पहुंच गया. हैरी ब्रूक ने ऐतिहासिक पारी खेली है. 

PAK vs ENG Live Score: आखिरी ओवर से 3 रन चाहिए

पाकिस्तान इस मैच को आखिरी ओवर तक लेकर आ चुका है. क्या वह यह हारा हुआ मैच जीत पाएगा? पाकिस्तान को 2 विकेट चाहिए और इंग्लंड को 3 रन. आखिरी ओवर फेंकने सलमान मिर्जा आ रहे हैं.

PAK vs ENG Live Score: जेमी ओवरटन स्टंप

जेमी ओवरटन स्टंप आउट हुए. क्या यहां कोई चमत्कार होगा? इंग्लैंड को जीत के लिए 4 रन चाहिए. 7 गेंद बाकी हैं. इंग्लैंड के हाथ में 2 विकेट है. क्या मैच आखिरी ओवर तक जा रहा है. आगे गेंद थी. जेमी ओवरटन ने कदमों का इस्तेमाल कर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा. विकेटकीपर ने पलक झपकते ही बेल्स गिरा दीं. जेमी ओवरटन के पास वापस क्रीज पर आने का कोई मौका नहीं था. अभी खेल खत्म नहीं हुआ है. 
18.5 ओवर: इंग्लैंड 161/8

PAK vs ENG Live Score: विल जैक्स भी आउट

विल जैक्स भी आउट हुए. मोहम्मद नवाज़ ने विल जैक्स को बोल्ड किया. यू मिस आई हिट. लेग स्टंप पर हवा में आती हुई सपाट गेंद, विल जैक्स ने ज़ोरदार बल्ला घुमाया, चूक गए और लेग स्टंप उखड़ गया. विल जैक्स एक महत्वपूर्ण छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड को 11 गेंदों में 5 रन चाहिए. 
18.1 ओवर: इंग्लैंड 160/7

PAK vs ENG Live Score: 5 रन चाहिए इंग्लैंड को

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब केवल 5 रन चाहिए. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. 12 गेंद बाकी हैं. इंग्लैंड का सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म!!!
18.0 ओवर: इंग्लैंड 160/6

PAK vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक शतक लगाकर आउट

हैरी ब्रूक शतक ठोकर आउट हुए. लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया है. इंग्लैंड को जीत के लिए अब केवल 10 रन चाहिए. इंग्लैंड सेमीफाइनल के मुहाने पर खड़ी है. शाहीन ने अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट निकाला. लेकिन उससे पहले वाली बॉल पर ब्रूक ने बाउंड्री के साथ अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर की शानदार पारी है. ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. पावरप्ले में 3 विकेट गिरने के बाद ब्रूक ने एक छोर संभाला और शतक ठोक टीम के सेमीफाइनल को टिकट लगभग दिला ही दिया.
17.0 ओवर: इंग्लैंड 155/6

PAK vs ENG Live Score: 24 गेंद में चाहिए 27

इंग्लैंड को जीत के लिए 27 रन चाहिए. गेंद बची हैं 24. शाहीन का ओवर कितना अहम होगा? हैरी ब्रूक 90 के स्कोर पर खेल रहे हैं. शतक से सिर्फ 10 रन दूर हैं. क्या अगला ओवर शाहीन डालेंगे या उसके बाद का. अगर वो अपना अगला ओवर फेंकते हैं तो बाकी के तीन कौन डालेगा? बहुत से सवाल हैं. पाकिस्तानी कप्तान को सोचना होगा कि पावरप्ले में 3 विकेट लेने के बाद आखिर गलती कहां हुई. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. 
16.0 ओवर: इंग्लैंड 138/5

PAK vs ENG Live Score: 30 में 41 रन

इंग्लैंड को जीत के लिए 41 रन चाहिए और गेंद बची हैं 30. हैरी ब्रूक और विल जैक्स विकेटों के बीच दौड़कर रन ले रहे हैं. आखिरी ओवर से 7 रन आए. हैरी ब्रूक अपने टी20 करियर का पिछला सर्वोच्च स्कोर के आंकडे़ को पार कर चुके हैं. वो 83 पर खेल रहे हैं. क्या आज उनका शतक होगा?
15.0 ओवर: इंग्लैंड 124/5

PAK vs ENG Live Score: 36 में चाहिए 48

अब आखिरी के 6 ओवर बचे हैं और इंग्लैंड को जीत के लिए 48 रन चाहिए. शाहीन का एक ओवर बाकी है. हैरी ब्रूक 79 के स्कोर पर खेल रहे हैं. यह मैच इंग्लैंड का है. पाकिस्तान को कोई चमत्कार करना होगा. शाहीन का ओवर काफी अहम होने वाला है. जीत के लिए जरूरी रन रेट अब 8 का हो चुका है. पिछले ओवर से 7 रन आए.

14.0 ओवर: इंग्लैंड 117/5

PAK vs ENG Live Score: 42 में चाहिए 55

आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. इंग्लैंड धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. ब्रूक अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. इंग्लैंड को 42 गेंद में जीत के लिए 55 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 8 से नीचे का है. आज अगर इंग्लैंड जीता तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.
13.0 ओवर: इंग्लैंड 110/5

PAK vs ENG Live Score: 48 में चाहिए 61

48 गेंद और 61 रन...5 विकेट....कौन जीतेगा? आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि उसे अब अधिक विकेट नहीं चाहिए और बीच में विकेट लेने होंगे. दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए राहत की बात है कि हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं. जरूरी रन रेट 8 से नीचे का है. 
12.0 ओवर: इंग्लैंड 104/5

PAK vs ENG Live Score: इंग्लैंड को 5वां झटका

इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. सैम करन को जाना होगा. उस्मान तारिक ने साझेदारी तोड़ी. गेंद थोड़ी छोटी थी, सैम कुरेन ने उसे फ्लैट पुल किया और गेंद डीप मिड-विकेट की तरफ गई. वहां नवाज ने कैच लेने में कोई गलती नहीं  की. उस्मान तारिक ने मैच का अपना दूसरा विकेट लिया. क्या मैच में कोई रोमांच बाकी है?
11.5 ओवर: इंग्लैंड 103/5

PAK vs ENG Live Score: 54 में चाहिए 66

शादाब खान के इस ओवर से 17 रन आए हैं. हैरी ब्रूक ने इस ओवर में दो चौके जड़े हैं.  जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा. हैरी ब्रूक धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. पाकिस्तान को वापसी करने के लिए यहां एक विकेट चाहिए. दूसरी तरफ इंग्लैंड है, जो जल्द से जल्द मैच खत्म करना चाहेगी. 
11.0 ओवर: इंग्लैंड 99/4

PAK vs ENG Live Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. सैम करन और हैरी ब्रूक के बीच साझेदारी इंग्लैंड के लिए काफी अहम साबित होगी. दोनों स्पिन खेल पा रहे हैं और बाउंड्री बटोर रहे हैं. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. पाकिस्तान को अब 60 गेंद में जीत के लिए 83 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट और मौजूदा रन रेट एक जैसा है. 
10.0 ओवर: इंग्लैंड 82/4

PAK vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक का पचासा

हैरी ब्रूक की फिफ्टी पूरी हुई. 28 गेंद में फिफ्टी ठोकी है. इंग्लैंड अभी भी रेस में है. जीत के लिए जरूरी रन रेट 9 से नीचे का है. इंग्लैंड यहां से मोमेंटन अपनी तरफ मोड़ना चाहेगी. 
9.1 ओवर: इंग्लैंड 73/4

PAK vs ENG Live Score: आखिरी ओवर से 5 रन

आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 72 गेंद में 102 रन चाहिए जीत के लिए. अब क्रीज पर सैम करन और हैरी ब्रूक हैं. इंग्लैंड के लिए जीत का जरूरी रन रेट 8.50 का है. उसे यहां एक साझेदारी की उम्मीद है. 

8.0 ओवर: इंग्लैंड 63/4

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान को चौथी सफलता

पाकिस्तान को मिली चौथी सफलता. उस्मान तारिक ने आते ही शिकार किया. टॉम बैंटन को जाना होगा.  बल्ले का बाहरी किनारा लगा और उस्मान तारिक बेहद खुश हैं. ऑफ स्टंप के बाहर गूगली गेंद. बैंटन खुद को हार्ड कट खेलने से नहीं रोक पाए. क्रीज के अंदर फंसे हुए थे और उन्होंने जोर से शॉट खेला. बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर ने शानदार कैच लपक लिया. इंग्लैंड मुश्किल में है. 
7.1 ओवर: इंग्लैंड 58/4

PAK vs ENG Live Score: शादाब खान का अच्छा ओवर

शादाब खान का अच्छा ओवर है यह. आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. अह शायद उस्मान तालिक होंगे एक्शन में. हैरी ब्रूक स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. याद रखिए पाकिस्तान की ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है. इंग्लैंड अगले कुछ ओवर संभल कर खेलना चाहेगी.
7.0 ओवर: इंग्लैंड 58/3

PAK vs ENG Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. हैरी ब्रूक ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा था. क्या आज ही इंग्लैंड को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा? यह बहुत अधिक इस पर निर्भर करेगा कि वह कितनी देर क्रीज पर रहते हैं. इंग्लैंड ने पहले पावरप्ले में 53 रन बटोरे हैं. मौजूदा रन रेट 8.83 का है और जीत के लिए जरूरी रन रेट 8 का है. इंग्लैंड को 84 गेंद में जीत के लिए 112 रन चाहिए. रन बहुत अधिक नहीं है, लेकिन इंग्लैंड की बैटिंग भी बहुत डीप नहीं है. अगले कुछ ओवर मजेदार होंगे.
6.0 ओवर: इंग्लैंड 53/3

PAK vs ENG Live Score: शाहीन को तीसरी सफलता

PAK vs ENG Live Score: शाहीन का दिन है आज. पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई उन्होंने. इंग्लैंड ने पावरप्ले के अंदर तीसरा विकेट गंवाया. साहिबजादा फरहान ने कैच लपका. 137 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई छोटी गेंद शरीर पर. बेथेल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन अतिरिक्त गति के कारण वह इसे ठीक से टाइम नहीं कर पाए. जैकब बेथेल को जीवनदान मिला लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाए. 
4.5 ओवर: इंग्लैंड 36/3

PAK vs ENG Live Score: जैकब बेथेल को जीवनजान

जैकब बेथेल को जीवनदान मिला है. उस्मान तारिक ने आसान कैच छोड़ा है. देखना होगा कि यह पाकिस्तान को कितना महंगा पड़ता है. तीन खिलाड़ी वहां थे. बेथेल ने स्लॉगस्वीप शॉट खेला और बल्ले का ऊपरी किनारा लगा. तारिक को कैच लेने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया. . शायद कीपर को अपनी ओर दौड़ते देख उनका ध्यान भटक गया और आखिरी क्षण में उनका संतुलन बिगड़ गया. गेंद आखिरी पलों में उनके हाथों से फिसल गई. बैथल ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. 

4.0 ओवर: इंग्लैंड 29/2

PAK vs ENG Live Score: शाहीन को दूसरा विकेट

शाहीन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला सलमान आगा का सही साबित हुआ. पहले फिल सॉल्ट और अब जोस बटलर. पाकिस्तानी टीम को दूसरी सफलता मिली है. जोस . बटलर का विश्व कप प्रदर्शन बद से बदतर होता जा रहा है. इससे पहले उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 60 रन बनाए हैं और अब उनके आंकड़े सुधरने की कोई उम्मीद नहीं है. 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आती स्विंग होती गेंद पर उन्होंने बल्ला घुमाया और बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर विकेटकीपर के दाईं ओर कैच दे दिया. बटलर क्रीज पर जमे हुए थे और उन्होंने ऑफ साइड में शॉट खेलने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. 
2.3 ओवर: इंग्लैंड 17/2

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

यह पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत है. क्रीज पर अभी हैरी ब्रूक और जोस बटलर हैं. शाहीन के ओवर अहम रहने वाले हैं आज पाकिस्तान के लिए. इंग्लैंड की शुरुआत खराब हुई है. अब सारी नजरें बटलर पर हैं कि वो कैसा खेलते हैं.
2.0 ओवर: इंग्लैंड 14/1

PAK vs ENG Live Score: पहली ही गेंद पर विकेट

शाहीन अफरीदी ने पहली ही गेंद पर विकेट निकाला. फिल साल्ट गोल्डन डक. कैच आउट हुए. उस्मान खान ने कैच लपका. 130 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से स्विंग होती हुई आई. फिल साल्ट ने बिना पैर जमाए गेंद की लाइन के अंदर खेलते हुए सिर्फ हाथों का सहारा लिया. बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर ने दाईं ओर पूरी लंबाई में डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया. पाकिस्तान के लिए यह एक शानदार शुरुआत है.
0.1 ओवर: इंग्लैंड 0/1

PAK vs ENG Live Score: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने के लिए बनाने हैं 165

इंग्लैंड और सेमीफाइनल के बीच 165 रन हैं. पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. साबिहजादा फरहान ने शुरुआत से ही एक छोर संभाला और 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों के दम पर 63 रन बनाए. पाकिस्तान की शुरुआत खराब थी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ फरहान ने छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम के सम्मानजनक स्कोर का बेस तैयार किया.  लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 3 विकेट झटके.

PAK vs ENG Live Score: 6 गेंद बाकी

क्या पाकिस्तान 170 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, अब 6 गेंद बाकी हैं. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 150 पार है. शादाब खान और सलमान मिर्जा क्रीज पर हैं. दोनों की कोशिश हिट करने की होगी. 
19.0 ओवर: पाकिस्तान  154-8

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान को आठवां झटका

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. टीम ने 3 रन जोड़े हैं और 3 विकेट गंवा दिए हैं. अब शाहीन अफरीदी को जाना होगा. सैम करन ने कैच पकड़ा. शाहीन अफरीदी ने बॉल को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया. उन्होंने गेंद पर नजर रखी और रिवर्स कप की तरह खेला. लेकिन कनेक्श सही नहीं हुआ. आखिरी ओवरों में पाकिस्तान की लय बिगड़ती जा रही है. 
18.3 ओवर: पाकिस्तान 149/8

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

लियाम डॉसन हैट्रिक पर हैं. उन्होंने लगातार गेंदों पर मोहम्मद नवाज़ का शिकार किया. सीधे प्लंब किया. राउंड द विकेट से लेंथ गेंद. मिडिल में पिच हुई. मोहम्मद नवाज़ इसे छक्का मारने की कोशिश में चूक गए. गेंद सही दिशा में पिच हुई, सही दिशा में लगी और सीधे मध्य स्टंप पर जा गिरी. मोहम्मद नवाज़ गोल्डन डक पर आउट. 
17.5 ओवर: पाकिस्तान 146/7

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान को लगा छठा झटका

पाकिस्तान का एक और विकेट गिरता हुआ यहां पर.  लियाम डॉसन ने उस्मान खान को जाल में फंसाया. जेमी ओवरटन ने कैच पकड़ा. एक और विकेट गिर गया. उस्मान खान ने गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ खेला और लंबे कद के ओवरटन ने बाउंड्री से ठीक पहले सुरक्षित कैच लपक लिया. लियाम डॉसन का दूसरा विकेट. बाएं हाथ के स्पिनर का यह स्पेल निर्णायक साबित हो रहा है. 
17.4 ओवर: पाकिस्तान 146/6

PAK vs ENG Live Score: अब 3 ओवर बाकी

PAK vs ENG Live Score: अब 3 ओवर बाकी हैं. इंग्लैंड ने अभी तक को पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांध कर रखा था. लेकिन बीते दो ओवर बड़े रहे हैं. पाकिस्तान की कोशिश यहां से स्कोर को 170 पार पहुंचाने की होगी. यह संभव है. आखिरी ओवर से 14 रन आए हैं. क्रीज पर उस्मान खान और शादाब खान हैं.
17.0 ओवर: पाकिस्तान 140/5 

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका

आदिल राशिद ने विकेट निकाला. फखर जमान आउट. लियाम डॉसन ने कैच पकड़ा. फखर जमान की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी का अंत हुआ. लेग स्पिनर ने गूगली फेंकी. फखर जमान ने स्लॉगस्वीप खेलने की कोशिश की और बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई. डॉसन शॉर्ट थर्ड मैन से आगे बढ़े, ऊंची गेंद के नीचे आकर सटीक कैच लपक लिया. फखर जमान ने 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली.
16.3 ओवर: पाकिस्तान 132/5

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. जेमी ओवरटन ने खतरनाक दिख रहे साहिबजादा फरहान को विकेट के आगे अपने जाल में संफाया. गेंदबाज ने गेंद को मिडिल में पिच किया और साहिबजादा फरहान ने आगे बढ़कर उसे फ्लिक करने की कोशिश की. गेंद बल्ले से नहीं टकराई और सीधे उनके पैड पर लगी, और रिव्यू से पुष्टि हुई कि बल्ले का कोई संपर्क नहीं था. गेंद सीधी पिच पर थी, सीधी लाइन में लगी और स्टंप्स से जा टकराई. एक महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद साहिबजादा फरहान पवेलियन लौट गए. साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए.
15.4 ओवर: पाकिस्तान 122/4

Pakistan vs England LIVE Score: आखिरी ओवर से 5 रन आए

आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. साहिबजादा फरहान और फखर जमान को अपन अपना गियर बदला होगा. दोनों की नजरें यहां से हर ओवर में 10-12 रन बटोरने की होगी. यह 170 से अधिक की पिच है. अगर पाकिस्तान के लिए एक बड़ा ओवर नहीं आया तो टीम के लिए मुश्किल होगी. 
15.0 ओवर: पाकिस्तान 112/3 

Pakistan vs England LIVE Score: फरहान का रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान बाबर आजम (4) के बाद विश्व कप के किसी संस्करण में तीन या उससे अधिक 50 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं. 

Pakistan vs England LIVE Score: कछुआ चाल से चल रहे बाबर आजम

पाकिस्तानी दिग्गज बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय में कछुआ चाल से बल्लेबाजी कर रहे हैं. टी20 विश्व कप में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे कम है. 

टी20 विश्व कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 500 रन)

  1. 111.5 - बाबर आजम*
  2. 111.8 - मोहम्मद हाफीज
  3. 112.2 - कुमार संगकारा
  4. 112.5 - केन विलियमसन
  5. 113.0 - मोहम्मद रिजवान

Pakistan vs England LIVE Score: साहिबजादा फरहान का पचासा

साहिबजादा फरहान का अर्द्धशतक हुआ. 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. पाकिस्तान के नजरिए से यह अच्छा ओवर रहा. इसमें 16 रन आए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 100 पार हुआ. टीम का रन रेट 7.64 का है. पाकिस्तान की नजरें आखिरी के 6 ओवरों में स्कोर को 160 पार लेकर जाने की होगी. अभी फखर जमान दूसरे छोर पर हैं. 

14.0 ओवर: पाकिस्तान 107/3

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब है. आखिरी तीन ओवर से 21 रन आए हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. साहिबजादा फरहान धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 
13.0 ओवर: पाकिस्तान 91/3

Pakistan vs England LIVE Score: बाबर आजम फिर हुए फ्लॉप

बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप हुए. क्रीज पर अच्छा समय बिता चुके थे. शुरुआत भी अच्छी मिली थी. लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. पाकिस्तानी बल्लेबाजी संघर्ष कर रही है. ऑफ स्टंप पर गेंद. बाबर आजम ने इसे सामने की ओर खेलना चाहा. लेकिन गेंद उतनी नहीं उछली जितनी उन्होंने उम्मीद की थी, और ऑफ स्टंप उछल गया. गेंद स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकराई और बाबर आजम की धीमी पारी का अंत हो गया. पाकिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाज के आउट होने से तीन विकेट गिर चुके हैं.
10.5 ओवर: पाकिस्तान 73/3

Pakistan vs England LIVE Score: इंग्लैंड का एक और अच्छा ओवर

इंग्लैंड का एक और अच्छा ओवर. इस ओवर से 5 रन आए हैं. पाकिस्तान का रन रेट 7 के करीब है. ना तो साहिबजादा फरहान हाथ खोल पा रहे हैं और ना ही बाबर आजम. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अभी तक कसी हुई गेंदबाजी की है. अभी एक छोर से आदिल रशीद हैं और दूसरे से लियाम डॉसन. 
 
9.0 ओवर: पाकिस्तान 66/2

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ बाबर का औसत 47 से अधिक है. उन्होंने अच्छी शुरुआत की है. राशिद ने 11 पारियों में बाबर को 4 बार आउट किया है, लेकिन अगर वह उनसे बच जाते हैं, तो पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक से 40 से अधिक रनों की पारी की उम्मीद की जा सकती है. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. पाकिस्तानी बैटर्स को एक या दो ओवरों के बाद अपना गियर बदलना ही होगा. 
8.0 ओवर: पाकिस्तान 61/2

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार

पाकिस्तान का स्कोर 50 पार हुआ. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. पाकिस्तान का रन रेट 7.86 का है. पाकिस्तान को अब गियर बदलना होगा. पाकिस्तानी बल्लेबाज अभी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. बाबर और फरहान के बीच साझेदारी 29 रनों की हो चुकी है.  
7.0 ओवर: पाकिस्तान 55/2

Pakistan vs England LIVE Score: पावरप्ले पूरा

पाकिस्तान ने पावरप्ले में 46 रन बटोरे है और 2 विकेट गंवाए हैं. लियाम डॉसन ने आखिरी ओवर फेंका और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. पाकिस्तान का रन रेट 7.67 का है. क्रीज पर अभी बाबर आजम और साहिबजादा फरहान हैं. पिच अभी तक अच्छी दिख रही है. इस पर 160 का स्कोर कम से कम करना होगा पाकिस्तान को. 
6.0 ओवर: पाकिस्तान 46/2

Pakistan vs England LIVE Score: बाबर आजम ने ठोकी बाउंड्री

जोफ्रा आर्चर पावरप्ले के अंदर अपना तीसरा ओवर लेकर आए और उनके इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बाबर आजम ने अपीन क्लास दिखाते हुए लगातार गेंदों पर बाउंड्री ठोकी. बाबर आज अच्छे टच में दिख रहे हैं और उनकी कोशिश आज आलोचकों को जवाब देने की होगी. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है और पाकिस्तान का रन रेट 8 का है. 
5.0 ओवर: पाकिस्तान  40/2

Pakistan vs England LIVE Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तानी की बेहद खराब शुरुआत. टीम ने कप्तान सलमान आगा का विकेट गंवा दिया है. लियाम डॉसन के नाम सफलता रही. जेमी ओवरटन ने जबरदस्त कैच लपका. सलमान आगा ने ऑफ-साइड में काफी जगह बनाई और गेंद को सीधे जमीन पर मारना चाहा. गेंद लॉन्ग-ऑफ पर खड़े ओवरटन पास गई. ओवरटन ने स्लाइड करते हुए गेंद को जमीन से कुछ इंच ऊपर लपक लिया. सलमान आगा को जाना होगा. 
3.3 ओवर: पाकिस्तान  27/2

Pakistan vs England LIVE Score: सैम अयूब आउट

सैम अयूब को जाना होगा वापस. जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को शुरुआती सफलता दिलाई. शॉर्ट बॉल ने कमाल कर दिया. 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गेंद. ऑफ स्टंप के ठीक बाहर से बाहर. अयूब ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कनेक्शन ठीक नहीं हुआ. जैकब बेथेल ने डीप स्क्वायर पर कैच लपका. 
2.1 ओवर: पाकिस्तान 14/1

Pakistan vs England LIVE Score: एक और अच्छा ओवर

इंग्लैंड के नजरिए से देखें तो एक और अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से 9 रन आए हैं. 2 ओवर के बाद पाकिस्तान के 14 रन हैं. देखना होगा कि अगला ओवर कैसा रहता है. क्या यह बड़ा ओवर होगा या इसमें विकेट आएगा?
2.0 ओवर: इंग्लैंड 14/0

Pakistan vs England LIVE Score: अब फरहान ने जड़ा चौका

जेमी ओवरटन की गेंद पर साहिबजादा फरहान का चौका. शुरुआत में ही खराब गेंद. शॉर्ट और ऑफ स्टंप से काफी दूर, साहिबजादा फरहान ने अपने पंजों पर खड़े होकर इसे बैकवर्ड पॉइंट और कवर के बीच के गैप में मार दिया.
1.1 ओवर: इंग्लैंड 9/0

Pakistan vs England LIVE Score: जोफ्रा आर्चर का अच्छा ओवर

जोफ्रा आर्चर का अच्छा ओवर रहा यह. पहले ओवर से सिर्फ 5  रन आए हैं. ओवर की कुछ गेंदों में अतिरिक्त उछाल मिला है. सैम ने ओवर की आखिरी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते चौका जड़ा है. 
1.0 ओवर: इंग्लैंड 5/0

PAK vs ENG Live Score: एक्शन शुरू

पाकिस्तान की सलामी जोड़ी साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

PAK vs ENG Live Score: अब नेशनल एंथम का समय है

अब दोनों देश के राष्ट्रगान होंगे और उसके बाद एक्शन शुरू होगा. पहले पाकिस्तान का फिर इंग्लैंड का.

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान ने फिर की गलती?

क्या पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेकर कोई गलती की है? इस टूर्नामेंट में पल्लेकेले में खेले गए 5 मैचों में पहली बार किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है. पाकिस्तान की ताकत उसके स्पिनर्स हैं. देखना मजेदार होगा कि कप्तान के फैसले के क्या परिणाम होते हैं?

PAK vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक क्या बोले

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा,"हम अच्छी बल्लेबाजी करते. दो दिन पहले जिस पिच पर हम खेले थे, उसकी तुलना में यह पिच नई है, इसलिए उम्मीद है कि यह थोड़ी बेहतर होगी और हमें बाद में लक्ष्य का पीछा करने का अच्छा मौका देगी. हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं और टीम में काफी आत्मविश्वास है. हम जानते हैं कि हम सुधार कर सकते हैं, लेकिन परिणाम उत्साहजनक रहे हैं और हमें लगता है कि एक बड़ा प्रदर्शन जल्द ही देखने को मिलेगा."

ब्रूक ने आगे कहा,"हमने विपक्षी टीम के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली है, जिसमें उस्मान तारिक जैसे अपरंपरागत विकल्प भी शामिल हैं. हमारे पास काफी फुटेज और डेटा उपलब्ध है, इसलिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. अगर हम आज रात जीत जाते हैं, तो सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी, लेकिन टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपनी रणनीति पर टिके रहने पर ध्यान केंद्रित करेंगे."

PAK vs ENG Live Score: टॉस जीतने पर क्या बोले सलमान आगा

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. पिच अच्छी लग रही है और हम अच्छा स्कोर बनाकर उसे बचाने की कोशिश करेंगे. पालेकेले में टूर्नामेंट का यह हमारा पहला मैच है, लेकिन हमने अपना अधिकांश क्रिकेट कोलंबो में खेला है. आप कहीं भी जाएं, परिस्थितियों के अनुसार ढलना महत्वपूर्ण है, और हमें कुछ ही दिन पहले वापस आने के बाद यह जल्दी करना पड़ा है. हालांकि, श्रीलंका में परिस्थितियां आमतौर पर एक जैसी ही होती हैं, इसलिए हमें पता है कि आज क्या उम्मीद करनी है."

सलमान आगा ने आगे कहा,"बारिश के कारण रद्द हुए मैच से फहीम बाहर हैं और शाहीन टीम में वापस आए हैं. हमारे पास मजबूत स्पिन आक्रमण है, लेकिन हमारी तेज गेंदबाजी भी उतनी ही अच्छी है. स्थिति के अनुसार, मैं दोनों में से कोई भी रणनीति अपना सकता हूं. कप्तान के रूप में यह मेरा पहला आईसीसी टूर्नामेंट है, इसलिए यह एक जिम्मेदारी है, लेकिन मैं इसका आनंद ले रहा हूं और इस चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हूं."

PAK vs ENG Live Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान ने चुनी बैटिंग

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है. पाकिस्तानी प्लेइंग इलेवन में शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है, जबकि फहीम को बाहर होना पड़ा है. जबकि इंग्लैंड बिना किसी बदलाव के उतरी है.

PAK vs ENG Live Score: टॉस का टाइम

अब टॉस का टाइम है. दोनों कप्तान टॉस के लिए आ चुके हैं. देखना होगा कि टॉस कौन जीतता है. हैरी ब्रूक और सलमान अली आगा मैदान पर हैं. सिक्का उछालेंगे हैरी ब्रूक.

PAK vs ENG Live Score: बारिश के कारण धुला पाकिस्तान का मैच

पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे. वहीं, इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को हराया था.  पल्लेकेले की पिच को स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है. इंग्लैंड को इस पिच का अंदाजा है. हाल ही में उन्होंने श्रीलंका को इसी मैदान पर टी20 सीरीज में हराया था.

Pakistan vs England LIVE: अब तक का सफर

वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा था. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने चार मैच खेले थे. तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि एक मैच में उसको हार का सामना करना पड़ा था. ग्रुप स्टेज में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड की टीम का रहा था. ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने भी 4 मैच खेले थे. तीन मैच में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबले में उसको हार का सामना करना पड़ा था.

PAK vs ENG Live Updates: कैसी रहेगी पिच

इस मुकाबले में पिच की बात करें तो शुरुआत में यह सपाट होती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. यानी शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान रह सकता है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होने लगता है. विकेट धीमा होने की समस्या से निजात पाने के लिए पिच नंबर पांच का उपयोग किया जा सकता है. शुरुआती दौर में नई गेंद से थोड़ा स्विंग और उछाल मिल सकता है.

PAK vs ENG Live Updates: इंग्लैंड के खिलाफ बेहद खराब है रिकॉर्ड

टी20 में इंग्लैंड का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है. दोनों देशों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 21 मैच जीते हैं. पाकिस्तान को 9 मैचों में जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं निकला है.

PAK vs ENG Live Score: क्या बाबर आजम होंगे ड्रॉप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट बाबर आजम को ड्रॉप कर सकती है. बाबर बीते कुछ समय से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं. नामीबिया के खिलाफ, उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया था, बल्कि उनसे पहले ख्वाजा नफे और शादाब खान को भेजा गया था. 

मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा,"हम 12 ओवर तक पहुंच गए थे और उस समय बाबर आजम का बल्लेबाजी के लिए आना सबसे अच्छा विकल्प नहीं था." उन्होंने आगे कहा,"मुझे लगता है कि वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि विश्व कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट टी20 में 100 से कम है. इसलिए स्पष्ट रूप से, हमें नहीं लगता कि हमें यहां उनकी जरूरत है."

PAK vs ENG Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद

Pakistan vs England LIVE Score: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज महा मुकाबला है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड है, दो आज जीती तो जारी टी20 वर्ल्ड कप में उसका सेमीफाइनल का बर्थ कंफर्म हो जाएगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com