विज्ञापन

ऋषभ पंत की वह एक सलाह जिसने मुकुल चौधरी की बदली किस्मत, जिसके दम पर बने मैच विजेता खिलाड़ी

Advice from Rishabh Pant for Mukul Chaudhary: मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को एक 'सलाह' का श्रेय दिया, जिसने उन्हें एक बेहतर फिनिशर बनने में मदद की.

ऋषभ पंत की वह एक सलाह जिसने मुकुल चौधरी की बदली किस्मत, जिसके दम पर बने मैच विजेता खिलाड़ी
Mukul Chaudhary big Statement on n Rishabh Pant: 

Mukul Chaudhary on Rishabh Pant: मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ मैच में एक ऐसी पारी खेली जिसने दुनिया को चौंका कर रख दिया. मुकुल ने 27 गेंद पर 54 रन की नाबाद पारी खेली और लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत दिला दी. केकेआर को लखनऊ ने तीन विकेट से हरा दिया. लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के बाद मुकुल ने उस शख्स के बारे में बात की जिसकी सलाह के कारण वह मैच को फिनिश कर पाने में सफल रहे. मुकुल ने खुद के मैच फिनिशर बनने का श्रेय लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को दिया है. 

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकुल ने बताया कि पहले वह मैच खत्म करने की जल्दबाजी करते थे, लेकिन LSG के कप्तान ऋषभ पंत की सलाह की वजह से वह मैच के आखिरी पलों में कूल होकर खेलते हैं.

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए मुकुल ने कहा, "सबसे जरूरी बात है शांत रहना..पिछले एक-दो सालों में मैं थोड़ी जल्दबाजी करता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में मैंने प्रैक्टिस के दौरान इस पर काम किया है, ताकि मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक बैटिंग कर सकूं. अगर मैं मैच को आखिर तक ले जाता हूं, तो मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अपनी टीम को जीत दिला सकता हूं."

इतना मत सोचो.. बस अपना काम करते रहे

अपनी बात आगे ले जाते हुए मुकुल चौधरी ने कहा, "पिछले मैच में भी, मैंने चार-पांच गेंदें खेलीं, मैं आउट तो नहीं हुआ, लेकिन मैं गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पा रहा था. इसलिए मैंने ऋषभ भाई से बात की. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जरूरत से ज्यादा सोच रहा हूं,  यह सोच रहा हूं कि मैं ऐसा करूंगा, वैसा करूंगा."

 उन्होंने कहा कि "इतना मत सोचो.. बस अपने काम पर, अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दो, जो तुम हमेशा से करते आए हो. अगर तुम ज्यादा सोचोगे, तो तुम पर दबाव पड़ेगा. गेंद पर नजर रखो. जब तुम उसे मारते हो, तो तुम उसे अच्छे से मारते हो. मुझे तुम पर भरोसा है, लेकिन तुम्हें भी खुद पर भरोसा रखना होगा."

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें

मैच की बात करें तो केकेआर ने 4 विकेट पर 181 रन बनाए, जिसके बाद एलएसजी को मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करना पड़ा.  एलएसजी के लिए मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 54 रन का योगदान दिया.  केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com