विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

विराट नहीं, इनके एक फैसले से टीम इंडिया ने जीता मुकाबला, लिया ऐसा खतरनाक फैसला

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज भी अपने हाथों में कर ली है. 2 मैच अभी भी बचे हैं. लेकिन क्या आप को पता है तीसरे वनडे में जीत के हकदार विराट कोहली या पांड्या नहीं किसी और का हाथ है.

विराट नहीं, इनके एक फैसले से टीम इंडिया ने जीता मुकाबला, लिया ऐसा खतरनाक फैसला
हार्दिक पांड्या को मिला मैन ऑफ द मैच.
  • विराट कोहली ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ.
  • विराट नहीं, रवि शास्त्री ने लिया पांड्या को जल्दी उतारने का फैसला.
  • ट्विटर पर विराट कोहली ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ.
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने लगातार ऑस्ट्रेलिया को तीसरी बार हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज भी अपने हाथों में कर ली है. 2 मैच अभी भी बचे हैं. लेकिन क्या आप को पता है तीसरे वनडे में जीत के हकदार विराट कोहली या पांड्या नहीं किसी और का हाथ है. जी हां... टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के एक फैसले की वजह से टीम इंडिया को जीत नसीब हुई. चेन्नई वनडे में भी पंड्या मैन ऑफ द मैच रहे थे. तब उन्होंने ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके थे. इससे पहले विराट ने कहा था कि पंड्या को नंबर 4 पर प्रमोट करने का फैसला हेडकोच रवि शास्त्री का था. पंड्या जैसे खिलाड़ी की हमें पिछले 5-6 साल से तलाश थी. वह एक विस्फोटक ऑलराउंडर हैं.

पढ़ें- IND Vs AUS: इस रिकॉर्ड के मामले में कोहली ने की धोनी की बराबरी

जिस वक्त रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद मनीष पांडे को बल्लेबाजी करने आना था. लेकिन रवि शास्त्री ने उन्हें न भेजते हुए पांड्या को ग्राउंड पर भेजने का फैसला लिया. जो हिट साबित हुए. उन्होंने न सिर्फ कप्तान विराट का साथ दिया बल्कि 78 रनों की शानदार पारी भी खेली.

पढ़ें- टीम इंडिया ने होल्कर स्टेडियम में अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा

विराट ने भी बांधे पांड्या के तारीफों के पुल

सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से जीत के बाद विराट ने पंड्या की जमकर तारीफ की. उन्होंने न सिर्फ मैच के बाद इंटरव्यू में पंड्या को टीम इंडिया की जीत का हीरो बताया, बल्कि रात में ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पंड्या को 'सुपरस्टार ' कहा. इस वीडिया में विराट अपने फैंस के सामने पंड्या को लाते हैं. मैन ऑफ द मोमेंट.. मैन ऑफ द मैच...कहकर पंड्या का स्वागत करते हैं. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिए जाने पर पंड्या से पूछते हैं, वे कैसा महसूस कर रहे हैं.

पंड्या बल्लेबाजी में ऊपर भेजे जाने पर खुशी जताते हैं. इस दौरान विराट उनकी खुलकर तारीफ करने से पीछे नहीं हटते. मजाक करते हुए पंड्या से नए आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की बात करते हैं...लेकिन पंड्या पहले तो हां करते हैं, लेकिन बाद में हंसते हुए टालते हैं विराट आगे कहते हैं इस सीरीज जीत से हम बेहद खुश हैं. पंड्या ने हमें सीरीज के तीन में से दो मैच जितवाए. वे वाकई सुपरस्टार हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com