Incredible record in cricket: यह कहना बिलकुल सही है कि "इतिहास खुद को दोहराता है." अक्सर अतीत की घटनाएं हमें भविष्य के लिए संकेत देती हैं. आज जब टी-20 क्रिकेट विश्व क्रिकेट में छाया हुआ है, आज के युग में बल्लेबाज हर गेंद पर चौके और छक्के से बात करते हैं. लेकिन ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की नींव बहुत साल पहले क्रिकेट के लीजेंड ने रख दी थी.वह क्रिकेट के लीजेंड कोई और नहीं बल्कि सह डॉन ब्रैडमैन थे. डॉन ब्रैडमैन को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है. डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट में औसत 99 का है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. यूं तो डॉन ब्रैडमैन के जमाने में टी-20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन उन्होंने अपने खेलने के दिनों में एक ऐसा कमाल किया है जिसकी कहानी अब जाकर क्रिकेट फैन्स के बीच प्रचलित हो रही है.
जब डॉन ब्रैडमैन ने 3 ओवर में ठोका था शतक
वर्तमान युग में टी- 20 क्रिकेट में 27 गेंदों में शतक बना है लेकिन सर डॉन ब्रैडमैन ने क्रिकेट के मैदान पर 3 ओवर में शतक ठोकने का कमाल किया था. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डोनाल्ड ब्रैडमैन ने 2 नवंबर, 1931 को एक घरेलू मैच खेलते हुए, 3ओवरों में कुल 100 रन बनाए थे. दरअसल, उस समय, 1 ओवर में 8 गेंदें होती थीं और ब्रैडमैन ने लगातार तीन ओवरों में क्रमशः 33, 40 और 27 रन बनाए. ब्रैडमैन ने अपना शतक पूरा करने के बाद रनों की बौछार शुरू की और 256 रन की पारी खेली थी. जिसमें 29 चौके और 14 छक्के लगाए थे.
जब आई रनों की सुनामी
यह मैच न्यू साउथ वेल्स के ब्लू माउंटेन्स में खेला गया था. उस मैच में, ब्रैडमैन ने बहुत ही तूफानी अंदाज से अपना शतक पूरा कर लिया था, उन्होंने अपने सामने आए पहले ही ओवर में 38 रन बना डाले थे. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह कुछ ऐसा असाधारण था, जैसा तब तक पहले कभी नहीं देखा गया था.
कुछ ऐसे 3 ओवर में डॉन ब्रैडमैन ने ठोका था शतक
पहले ओवर में 33 रन (6, 6, 4, 2, 4, 4, 6, 1)
दरअसल, डॉन ब्रैडमैन ने लिथगो टीम के गेंदबाज विल ब्लैक के पहले ओवर में 33 रन कूट दिए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. इस ओवर में बाकी के रन सिंगल और डबल में बने थे. .
दूसरे ओवर में 40 रन (6, 4, 4, 6, 6, 4, 6, 4)
इसके बाद ब्रैडमैन ने दूसरे ओवर में हौरी बेकर नामक गेंदबाज के खिलाफ रनों की बौछार कर दी. ब्रैडमैन उनके इस ओवर में 40 रन बनाए थे. इस ओवर में ब्रैडमैन ने 4 छक्के और 4 चौके लगाए.
तीसरे ओवर में 29 (1, 6, 6, 1, 1, 4, 4, 6)
अब तीसरे ओवर में ब्रैडमैन ने विल ब्लैक नाम गेंदबाज के खिलाफ भी तूफानी अंदाज में अपना करिश्मा किया और 29 रन बनाए, इस ओवर में सर ब्रैडमैन ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए और बाकी के तीन रन सिंगल में बनाए थे. इस तरह से उस जमाने के तीन ओवर यानी 22 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था.
मैच के बाद ब्रैडमैन ने वह बल्ला ब्लैकहीथ के मेयर को भेंट किया, जिसका वज़न 2 पाउंड 2 औंस था, मेयर ने उसे काउंसिल के दफ्तरों की एक दीवार पर लगवा दिया. कहा जाता है कि जब भी किसी से सच-सच जवाब की जरूरत होती थी, तो वह लोगों से उस बल्ले पर हाथ रखकर कसम खाने को कहते थे. अब यह बल्ला बोराल स्थित ब्रैडमैन संग्रहालय को उधार पर दिया गया है.
संक्षिप्त स्कोर:
ब्लैकहीथ 357 (डॉन ब्रैडमैन 256, वेंडेल बिल 66) ने लिथगो 228 को 129 रनों से हराया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं