- न्यूजीलैंड पहली पारी-558 रन, टॉम लैथम 264*
- श्रीलंका पहली पारी- 282 रन, श्रीलंका-दूसरी पारी (चौथे दिन) 3 पर 259 रन
- कुसेल मेंडिस 116*, एंजेलो मैथ्यूज 117*
कुसल मेंडिस (116 नाबाद) और एंजेलो मैथ्यूज (117 नाबाद) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले क्रिकेट टेस्ट (NZ vs SL, 1st Test) मैच के चौथे दिन यहां शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी को संभाला. श्रीलंका ने मंगलवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम अब भी 37 रन पीछे है. न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 282 रनों पर सिमट गई थी. फिलहाल जो हालात हैं, उस देखते हुए यह लगता नहीं है कि इस टेस्ट में कोई परिणाम निकलेगा. बहरहाल, चौथा दिन टेस्ट क्रिकेट में उस यादगार बात के लिए चर्चित रहा, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 22वीं बार ही घटित हुई.
Centuries from Kusal Mendis and Angelo Mathews take Sri Lanka to 259/3 by the end of play on Day 4 at Basin Reserve.#NZvSL SCORECARD https://t.co/Vg6Urz4Rq3 pic.twitter.com/IrWP2gFqTq
— ICC (@ICC) December 18, 2018
श्रीलंका ने अपने तीसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 20 रनों से आगे खेलना शुरू किया. मेजबान टीम के गेंदबाजों के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था कि श्रीलंका की टीम चौथे दिन ही मैच हार जाएगी लेकिन दोनों बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर डटे रहे.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test: गावस्कर ने साधा विराट कोहली पर निशाना, बोले- टीम इंडिया ने पहले शुरू की स्लेजिंग-वॉर
मेंडिस अपनी पारी में 12 जबकि मैथ्यूज 11 चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज को अपना विकेट नहीं दिया. उनके बीच 577 गेंदों में 246 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह सबसे बड़ी साझेदारी है.
VIDEO: सुनिए कि ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट ने क्या कहा.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 22वीं बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में किसी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं