विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

Nz vs Ind: टीम इंडिया को एक और झटका, ईशांत शर्मा भी हुए न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

Nz vs India: हालांकि, शुरुआत में कहा गया था कि ईशांत शर्मा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन एक्स-रे में साफ हुआ कि ईशांत को ग्रेड 3 की चोट है. और इससे पूरी तरह उबरने में कम से कम छह हफ्ते का समय लगेगा

Nz vs Ind: टीम इंडिया को एक और झटका, ईशांत शर्मा भी हुए न्यूजीलैंड दौरे से बाहर
ईशांत शर्मा की फाइल फोटो
  • रणजी ट्रॉफी मैच में सोमवार को चोटिल हो गए थे
  • न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज तक फिट नहीं हो पाएंगे
  • सबसे आखिरी में खेले जाएंगे दो टेस्ट मैच
नई दिल्ली:

मंगलवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए मानो मनहूस बन गया. पहले सुबह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने की खबर आयी. इस झटके से करोड़ों भारतीय प्रशंसक संभले भी नहीं थे कि ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) की एक और खबर ने उन्हें दुखी कर दिया. ईशांत शर्मा विदर्भ के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सोमवार को चोटिल हो गए थे. उनका टखना मुड़ गया था. और अब इसी चोट के कारण ईशांत न्यूजीलौंड के बहुत ही अहम दौरे से बाहर हो हैं. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

हालांकि, शुरुआत में कहा गया था कि ईशांत शर्मा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन एक्स-रे में साफ हुआ कि ईशांत को ग्रेड 3 की चोट है. और इससे पूरी तरह उबरने में कम से कम छह हफ्ते का समय लगेगा. मतलब यह कि ईशांत न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे आखिरी में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.  दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक संजय भारद्वाज ने कहा कि तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्हें छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ेंकुछ ऐसे स्पीड गन की गलती ने साधारण गेंदबाज को 'सुपरमैन' में तब्दील कर दिया

उन्होंने कहा, "उन्हें पूरी तरह से छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. इसलिए इसकी बेहद कम संभावना है कि वह अगले महीने न्यूजीलैंड जा पाएं. जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे तब पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या और वह कब ठीक तरह से चल सकते हैं" ईशांत को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन सोमवार को विदर्भ की दूसरी पारी के दौरान पांचवें ओवर में टखने में चोट लग गई थी. चोट के कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे.

VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी जान लीजिए, स्पेशल स्टोरी. 

सोमवार को ही उनका एमआरआई स्कैन कराया गया और मंगलवार को आई रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें गंभीर चोट है. न्यूजीलैंड में भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. सीरीज का पहला टेस्ट 21 से 25 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 29 से चार फरवरी के बीचे खेला जाएगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishant Sharma, New Zealand Vs India 2018/19, Cricket, Shikhar Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com