- भारतीय कोच ने बयां किया आगे का प्लान
- न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका सीरीज हैं अहम
- टीम हालात के हिसाब से चुनी जाएगी-शास्त्री
विश्व कप जीतना भारत के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का जुनून है और उनका कहना है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी छह वनडे इस साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी की जरिया रहेंगे. शास्त्री ने विश्व कप की तैयारी, टीम के माहौल और खिलाड़ियों की चोट समेत कई मसलों पर बात की. भारतीय टीम के न्यूजीलैंड (Nz vs Ind) दौरे से पहले दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,‘टॉस की बात नहीं करें. हम दुनिया के हर देश में हर हालात और हर टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे. यही हमारी टीम का लक्ष्य है. विश्व कप जीतना जुनून है और हम उस इच्छा को पूरी करने के लिए सब कुछ करेंगे.' भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मार्च में होगी
NEWS: India's ODI squad against New Zealand announced: Kohli (C), R. Sharma (VC), P. Shaw, Rahul, Shreyas, M. Pandey, Pant (WK), S. Dube, Kuldeep, Chahal, Jadeja, Bumrah, Shami, Saini, S. Thakur, Kedar
— BCCI (@BCCI) January 21, 2020
Dhawan ruled out of T20I and ODI series. Details - https://t.co/lw5gZey833 pic.twitter.com/5ATv8QTLLe
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे विराट और टीम ने शुरू की खुद को न्यूजीलैंड के हालात से ढालने की प्रक्रिया
भारतीय कोच ने न्यूजीलैंड दौर के लिए रवाना होने से पहले कहा कि इस टीम की खासियत यह है कि सभी एक दूसरे की सफलता का मजा लेते हैं. इस टीम में ‘मैं' शब्द नहीं है , ‘हम' की बात होती है. हम एक दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं. जीत टीम की होती है,'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 2-1 से मिली जीत भारतीय टीम की ‘मानसिक ताकत' दिखाती है जिसने पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद शानदार वापसी की. शास्त्री ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हमारी मानसिक ताकत और दबाव में खेलने की क्षमता का सबूत थी. वानखेड़े पर बुरी तरह हारने के बाद हमने वापसी की जिसकी तारीफ की जानी चाहिए.'
यह भी पढ़ें: इसलिए पृथ्वी शॉ से रेस में पिछड़ गए मयंक अग्रवाल...
उन्होंने कहा, ‘इससे हमारी बहादुरी का पता चलता है और यह साबित होता है कि हम बेखौफ क्रिकेट खेलने से नहीं डरते. उन्होंने हालांकि यह भी कहा,‘यह टीम वर्तमान में जीती है . अतीत मे जो हुआ, वह इतिहास है. हम उस लय को भविष्य में भी कायम रखना चाहेंगे.'कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराई जा सकती है और शास्त्री ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम में राहुल जैसा बहुमुखी प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है. केदार जाधव की आलोचना को खारिज करते हुए शास्त्री ने कहा, केदार वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा है, जो न्यूजीलैंड में खेलेगी.'
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल लंबे समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट में साथ नहीं उतरे हैं , यह पूछने पर कि उन्हें साथ खेलते कब देखेंगे, शास्त्री ने कहा, ‘हम उस पर फैसला लेंगे. आवश्यकता के अनुसार टीम उतारी जाती है.' न्यूजीलैंड की पिचों को लेकर भी वह ज्यादा चिंतित नहीं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं