विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर या रिकी पोंटिंग नहीं इस दिग्गज से टेस्ट बैटिंग सीखना चाहते हैं साई सुदर्शन

Sai Sudarshan Statement on Gujarat Titans: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए पिछले सीजन साई सुदर्शन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप का पुरस्कार जीता था.

सचिन तेंदुलकर या रिकी पोंटिंग नहीं इस दिग्गज से टेस्ट बैटिंग सीखना चाहते हैं साई सुदर्शन
Sai Sudharsan Statement on Gujarat Titans

Sai Sudarshan Want Test Batting to Lear From Matthew Hayden: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए पिछले सीजन साई सुदर्शन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप का पुरस्कार जीता था. सुदर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय टीम की संस्कृति को दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन से टेस्ट क्रिकेट को लेकर सलाह लेना चाहते हैं. बता दें, साई सुदर्शन ने पिछले सीजन 15 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 759 रन बनाए थे. 

साई सुदर्शन ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि उस सीजन से मैंने यही सबसे बड़ी सीख ली है कि एक नई पहचान बनानी है और उस जिम्मेदारी को निभाना है. अगर हमें अपनी टीम को जिताना है या टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है, तो अभी भी बहुत काम बाकी है और इस साल वह काम बहुत अच्छे से किया जाएगा." 

पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेली गई नाबाद 108 रन की पारी को याद करते हुए उन्होंने कहा,"जीटी के लिए ओपनिंग करते हुए, मैं और शुभमन हमेशा यही सोचते थे कि मैच को आखिर तक ले जाएं. टीम के लिए जीत हासिल करें. मुझे लगता है कि सबसे बड़ा मोड़ डीसी के खिलाफ मैच में आया. हम दोनों ने बिना कोई विकेट खोए ही मैच खत्म कर दिया था. वह हमारे लिए सबसे बड़ा मोड़ था और इसने हमें खुद पर और ज्यादा भरोसा करना सिखाया. मुझे लगता है कि वही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था."

शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी के सवाल पर सुदर्शन ने कहा,"सच कहूं तो, यह वाकई एक बहुत अच्छा सवाल है. मैंने शुभमन से बहुत कुछ सीखा है. चार सालों में, मैंने उनके साथ कई साझेदारियां की हैं और हमारी बातचीत भी काफी हुई है कि हम कैसे बेहतर कर सकते हैं और अलग-अलग स्थितियों को कैसे देख सकते हैं. मुझे लगता है कि मैंने उन चीजों पर काम किया है और आगे भी ऐसा ही करने का उत्सुक हूं."

जीटी कैंप के माहौल पर सुदर्शन ने कहा कि खुलकर जाहिर करने की आजादी ही उनके विकास में सबसे अहम वजह रही है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसी चीज ने अब तक मेरे करियर को आकार दिया है, क्योंकि एक युवा खिलाड़ी के तौर पर जब आप टीम में आते हैं, तो आपके मन में कई तरह के शक, सवाल या बातें चल रही होती हैं. यहां के माहौल ने मुझे खुद को खुलकर जाहिर करने में मदद की है, बजाय इसके कि मैं खुद को रोकूं कि यह न करूं या वह न करूं."

साई सुदर्शन ने आगे कहा,"जोर इस बात पर था कि मुझे यह करना पसंद है और मैं इस साल यह करना चाहूंगा. इसके लिए यहां जगह और मंच दोनों थे. मानसिक नजरिए से, मुझे लगता है कि इसने मुझे खुद को जाहिर करने की बहुत ज्यादा आजादी दी. इसी वजह से, मैं लोगों से बातचीत कर पाया और ज्यादा सहज रह पाया. मुझे लगता है कि समय के साथ इसमें और भी निखार आया है."

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आईपीएल 2026 में जीटी ने बल्लेबाजी कोच बनाया है. उनके साथ बातचीत पर सुदर्शन ने कहा,"हमारी ज्यादा बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी बातचीत हुई है, वह काफी दिलचस्प रही है और मैं उसका फायदा उठाना चाहूंगा. वह ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं - इसलिए मैं टेस्ट मैचों के लिए भी उनसे सलाह लेना चाहूंगा."

यह भी पढ़ें: IPL 2026, RCB vs SRH: सीजन ओपनर में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार! 2 विकेट लेते ही मचाएंगे तहलका

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश! कितना है प्राइज पूल, विजेता-उपविजेता के खाते में जाएंगे कितने?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com