पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने अपनी बातें साफ और स्पष्ट कहने के लिए जाने जाते हैं. कई मौकों पर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भी खूब खिंचाई की है. बुधवार को ऑलराउंडर ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर अपने मन की भड़ास निकाली. उन्होंने ट्वीट कर पाकिस्तान में आम आदमी द्वारा सहन की जाने वाली समस्याओं को उजागर करने की कोशिश की अपने ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान के एक बड़े नेता को भी टैग किया.
No Petrol available in any petrol station in Lahore??? No cash available in ATM machines?? Why a common man have to suffer from political decisions. @ImranKhanPTI @CMShehbaz @MaryamNSharif @BBhuttoZardari
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) May 24, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पढ़ें- ऋषभ पंत की धोनी से तुलना करने पर बोले सौरव गांगुली, उमरान मलिक के लिए दी खास सलाह
हफीज ने लिखा " लाहौर में किसी पंप पर पेट्रोल नहीं है एटीएम में कैश नहीं है. राजनीतिक फैसलों के कारण एक आम आदमी क्यों परेशान हो. ट्वविटर पर अपनी बात लिखने के दौरान उन्होंने पीएम इमरान खान और अभी के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को भी टैग किया है.
यह भी पढ़ें- बेटे को मुंबई इंडियंस में जगह नहीं मिलने पर आखिरकार बोले सचिन तेंदुलकर, दिल छू लेगी उनकी यह बात
आपको बता दें कि इमरान खान (Imran Khan) के बाद अभी अप्रैल में शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान इस पद पर थे. आपको बता दें कि हफीज पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेले हैं . पाकिस्तान द्वारा साल 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में भी वे शामिल थे. हफीज ने अपने करियर में 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे और 250 से ज्यादा विकेट उनके नाम है. वे एक समय में पाकिस्तान की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं