विज्ञापन
This Article is From May 25, 2022

ऋषभ पंत की धोनी से तुलना करने पर बोले सौरव गांगुली, उमरान मलिक के लिए दी खास सलाह

"धोनी के पास पंत से कहीं ज्यादा लगभग 500 मैचों में कप्तानी करने का अनुभव है तो उन दोनों की तुलना एकदम गलत है"

ऋषभ पंत की धोनी से तुलना करने पर बोले सौरव गांगुली, उमरान मलिक के लिए दी खास सलाह
पंत ने इस सीजन में अपने 14 मैचों में 30. 91 की औसत से 340 रन बनाए
नई दिल्ली:

जब से महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया है तभी  से भारतीय टीम के लिए उनका विकल्प ढूंढना एक मुश्किल काम रहा है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कुछ हद तक बीसीसीआई के इस काम को आसान कर दिया था. ऐसा माना जा रहा था कि यह खिलाड़ी धोनी की कमी को पूरा कर देगा क्योंकि ऋषभ पंत ने ना सिर्फ टी20 और वनडे बल्कि टेस्ट मैचों में भारत के बाहर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. विदेशी  धरती पर उन्होंने कई बार शतक लगाकर भारत के लिए मैच जीताने और बचाने का काम किया है. 

यह पढ़ें- LSG vs RCB, Eliminator: अगर आरसीबी के गेंदबाजों ने नहीं दिखायी यह पावर, तो आज होगी बहुत ही मुश्किल

लेकिन इन सब के बाद भी ये कहा जा सकता है कि इस बार आईपीएल 2022 में पंत अपने फैंस को अपने प्रदर्शन से खुश करने में कामयाब नहीं हो पाए. पंत ने इस सीजन में अपने 14 मैचों में 30. 91 की औसत से 340 रन बनाए. इतना ही नहीं इसके अलावा DRS लेने के मामले में भी पंत फेल ही रहे लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि वे जल्दी ही अपने खेल में सुधार करेंगे. उनकी धोनी  से तुलना करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. 

यह भी पढ़ें- कोहली, रोहित और अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में बरकरार, देखिए पूरी लिस्ट

एक कार्यक्रम के दौरान गांगुली ने कहा कि धोनी के पास पंत से कहीं ज्यादा लगभग 500 मैचों में कप्तानी करने का अनुभव है तो उन दोनों की तुलना एकदम गलत है.  सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंदबाजी के भरोसे अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनको  साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया हैं. उमरान के चयन से सौरव गांगुली खुश हैं. गांगुली ने कहा कि अगर वे अपने आप को फिट रख पाते हैं और इसी  पेस  से गेंदबाजी करते रहेंगे तो जरूर वे  भारत के लिए लंबे  समय तक खेल सकते हैं.  इस सीजन में कई तेज गेंदबाज निकलकर सामने आाए जैसे आवेश खान, मोहसिन खास, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, India, Indian Premier League 2022, Board Of Control For Cricket In India, Mahendra Singh Dhoni, Rishabh Rajendra Pant, Sourav Ganguly, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com