टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में छीनी बांग्लादेश से जीत.
- टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में छीनी बांग्लादेश से जीत.
- दिनेश कार्तिक ने बनाए 8 गेंद पर 29 रन.
- आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जिताया मैच.
नई दिल्ली:
दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया ने निदास ट्रॉफी अपने नाम की. दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली. जिससे न सिर्फ टीम इंडिया जीती साथ ही ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली. एक तरफ विजय शंकर का बल्ला नहीं चल रहा था. मनीष पांडे भी कुछ खास नहीं कर पा रहे थे. पांडे के आउट होते ही दिनेश कार्तिक आए और आते ही लंबे-लंबे शॉट्स लगाना शुरू कर दिया.
Nidahas Trophy: टी20 में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक भारत के पहले बल्लेबाज..
आखिरी 2 ओवर में टीम इंडिया को 34 रन चाहिए थे. कार्तिक आए और 19वें ओवर में 2 छक्के और 2 चौके जड़कर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. जिसके बाद सौम्य सरकार गेंदबाजी करने आइए बताते हैं आखिरी ओवर में क्या हुआ...
NIDAHAS TROPHY FINAL: टीम इंडिया की खिताबी जीत के 5 कारणों में दिनेश कार्तिक रहे टॉप पर
पहली गेंद: सौम्य सरकार ने पहली गेंद डाली तो वो वाइड निकली. उस गेंद पर शंकर ने रन लेने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रह पाए. वाइड जाने के बाद सौम्य ने फिर पहली गेंद फेंकी जिसे उन्होंने डॉट कर दिया.
Nidahas Trophy Final: सुनील गावस्कर ने इस ऑस्ट्रेलियाई के अनुरोध पर टीवी स्क्रीन पर किया नागिन डांस
दूसरी गेंद: शंकर ने एक्सट्रा कवर पर शॉट खेला और एक रन लेकर दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक दी.
तीसरी गेंद: सौम्य ने दिनेश कार्तिक को यॉर्कर डाली जिसमें उन्होंने एक रन लिया और शंकर को फिर स्ट्राइक दी. अब टीम इंडिया को 3 गेंद पर 9 रन चाहिए थे.
Nidhas Trophy Final: कुछ ऐसे वॉशिंगटन सुंदर ने बांग्लादेशियों की बोलती बंद की, बने 'पावर-प्ले' के सिकंदर
चौथी गेंद: शंकर ने फिर पॉइन और थर्ड मैन के बीच शॉट खेला. खिलाड़ी न होने की वजह से चौका मिला. अब टीम इंडिया को 2 गेंद पर 5 रन चाहिए थे.
पांचवीं गेंद: शंकर ने स्ट्रेट में शॉट खेला और हवा में बाल टंग गई. महंदी हसन मिराज ने आसानी से कैच पकड़ लिया और वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आ गए. क्योंकि शंकर स्ट्राइक चेंज कर चुके थे. इसलिए आखिरी बॉल अब दिनेश कार्तिक को खेलनी थी और आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे.
आखिरी गेंद: दिनेश कार्तिक को सौम्य सरकार ने यार्कर लेंथ रखने की कोशिश की जिसे कार्तिक ने फुल टॉस बना दिया और दमदार शाट खेला. जो सिक्सर हुआ. इस तरह टीम इंडिया मुकाबला जीत गई.
देखें वीडियो-

Watch the last ball six from Dinesh Karthik in HD | https://t.co/Rq3fEZ9hJ0#dineshkarthik #INDvBAN #indiavsbangladesh pic.twitter.com/kVqQiulQKn
— twdownload (@twdownload) March 18, 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nidahas Trophy Final, India Vs Bangladesh, Dinesh Karthik, Soumya Sarkar