एक समय तो ऐसा लग रहा था कि ये दोनों बल्लेबाज़ अंत तक खेलकर टीम के स्कोर को 150 के पार तक ले जाएगे तभी एक-एक करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना विकेट गँवा दिया| जिसके बाद रन गति में अंकुश लग गया| हालाँकि फिर अंत में कुछ सिंगल डबल लगाकर राशिद खान (2) ने मुजीब उर रहमान शून्य के साथ मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 124 रनों तक पहुँचाया|
इसके बाद तो ऐसा लगा की अब शायद से अफ्रीका की पारी लड़खड़ा जाएगी लेकिन तभी मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आये कप्तान मोहम्मद नबी (14) ने शानदार पारी खेलकर 5वें विकेट के लिए 59 अपने साथ खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान (73) ने शानदार अर्धशतक लगाया और बड़े-बड़े सिक्स लगाते हुए पनी टीम के स्कोर को 115 के पार ले गए|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मोहम्मद नबी की सेना ने शुरुआत तो बेहतर नहीं रही और मात्र 19 रनों के स्कोर पर अफ़गानी टीम ने अपने टॉप 3 बल्लेबाजों को गँवा दिया| जिसके बाद चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी गुलबदीन नैब (34) के साथ जादरान ने मिलकर किया और टीम के स्कोर को 50 के पार ले गए| जबकि इसी बीच गुलबदीन बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे|
शानदार गेंदबाज़ी यहाँ पर कीवी के द्वारा देखने को मिली| इस अहम मुकाबले में जिस तरह की गेंदबाज़ी चाहिए थी वैसी ही देखने को मिली| इसी बीच नजीबुल्लाह जादरान के द्वारा खेली गई बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड के सामने 125 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया|
19.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट केन विलियमसन बोल्ड जेम्स नीशम| कमाल का ओवर और उससे भिबेहत्रीन कैच केन द्वारा शोर कवर्स पर पीछे भागते हुए| एक बार फिर से लो फुल टॉस गेंद का फायदा नहीं उठा पाए राशिद और इसी के साथ अफगानिस्तान की पारी 124 रनों पर समाप्त हुई| अब न्यूजीलैंड के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5 ओवर (0 रन) एक और लो फुल टॉस गेंद, राशिद उसपर स्लाइस करने गए लेकिन बल्ले और गेंद के बेचेह कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.4 ओवर (0 रन) कमाल की गेंदबाजी तो नहीं लेकिन ये खराब बल्लेबाज़ी राशिद द्वारा| लो फुल टॉस गेंद पर बल्ला नहीं लगा पा रहे|
19.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! फुल बॉल जिसे राशिद कनेक्ट नहीं कर पा रहे|
19.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
19.1 ओवर (2 रन) ओह!! बेहतरीन लाजवाब कमाल!! जितनी भी तारीफ़ की जाए मिचेल की यहाँ पर| गेंद पकड़ी हवा में और हवा में ही अंदर फ़ेंक दी| छह रन होने से रोका और चार रन अपनी टीम के लिए बचाए| दो रन मिले| पटकी हुई गेंद को राशिद ने पुल कर दिया था यहाँ पर जहाँ सीमा रेखा के ऊपर एक शानदार फील्डिंग देखने को मिली|
18.6 ओवर (0 रन) बाउंसर के साथ हुई बोल्ट के स्पेल की समाप्त| अपने 4 ओवर में महज़ 17 रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किये| 122/7 अफगानिस्तान| 6 गेंद शेष, कितना स्कोर बन पायेगा?
18.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ राशिद ने खोला अपना खाता| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और सफलता बोल्ट को मिलती हुई| कॉट ईश सोढ़ी बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| पैरों पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ फ्लिक तो किया लेकिन हवा में गई गेंद जहाँ सीमा रेखा के काफी आगे सोढ़ी ने पकड़ा एक आसान सा कैच| बल्लेबाज़ अगर ज़रा सा ताक़त लगते तो इसे बाउंड्री लाइन के पार मार सकते थे| 121/7 अफगानिस्तान|
18.3 ओवर (2 रन) इस बार मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले|
राशिद खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
18.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! नजीब की 73 रनों की बेहत्रें पारी का अंत एक शानदार कैच के साथ हुआ| कॉट जेम्स नीशम बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| दूसरी सफलता बोल्ट के खाते में गई| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| हवा में खिल गई गेंद, फील्डर तेज़ी से गेंद पर भागते हुए आये और एक बेहतरीन कैच पकड़ा डाईव लगाते हुए वहां पर| अफगानिस्तान के खैमे में सन्नाटा पसरा| 119/7 अफगानिस्तान|
18.1 ओवर (4 रन) चौका! जड़ में डाली गई गेंद, स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, डाईव भी लगाई लेकिन गेंद इतनी तेज़ी से आई थी कि उसे रोक नहीं सके और चौका मिल गया|
17.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 14 रनों पर नबी की पारी का हुआ अंत| एक अच्छा कॉट एंड बोल्ड टिम साउदी द्वारा देखने को मिली| लेंथ गेंद को सामने की तरफ खेला, मिस टाइम हुए, बल्ले इ ऊपर लगे और गेंदबाज़ की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ एक आसान सा कैच अपनी ही गेंद पर लपका गया| 115/5 अफगानिस्तान|
17.5 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद, बल्ला चलाया बीट हुए, कीपर से हुई मिस फील्ड, एक रन मिल गया|
17.4 ओवर (4 रन) बाउंड्री!! टॉप एज!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री वो भी टॉप एज से आती हुई| पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद स्लिप फील्डर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.3 ओवर (2 रन) इस बार लेग साइड पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए खेला और गैप से 2 रन लिया|
17.2 ओवर (6 रन) छक्का! सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए धीमी गति की गेंद को पिक कर लिया और छह रन जड़ दिए|
17.1 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| एक ही रन मिल पाया|
16.6 ओवर (1 रन) कवर्स की तरफ इस बार फुलर लेंथ डेलिवरी को ड्राइव किया| डीप में फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिला|
16.5 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
16.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया लेग साइड की ओर| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद, बल्लेबाजों ने पहला रन तेज़ी से लिया, जिसके बाद दूसरा रन लेने के चक्कर बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के पहले की बल्ले को रख दिया और दूसरे रन के लिए भाग बैठे| अम्पायर ने शॉट रन दिया और एक रन ही मिल सका यहाँ पर|
16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
गेंदबाज़ी में बदलाव, ट्रेंट बोल्ट को थमाई गई गेंद...
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया| 96/4 अफगानिस्तान, अब बची 24 गेंदों में कम से कम 50 रनों की दरकार होगी ताकि 150 के आस पास पहुँच सके|
15.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
15.4 ओवर (2 रन) पैरों की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
15.3 ओवर (1 रन) एक और बार हलके हाथों से गेंद को फ्लिक किया, सिंगल हासिल हुआ|
15.2 ओवर (1 रन) इस बार विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई थी गेंद, लेग साइड पर उसे हीव किया, एक ही रन मिल पायेगा|
15.1 ओवर (0 रन) कोण से बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्ला चलाया, किनारा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद लेकिन आगे गिर गई|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इसी बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने 3 सबसे अधिक विकेट निकालकर दिया| जबकि 2 विकेट टिम सऊदी ने अपने नाम किया| एडम मिल्ने, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी ने 1-1 अर्जित कर लिया| अब देखना होगा कि क्या अफागानितन टीम इस स्कोर को डिफेंड कर पाएंगी? या फिर कीवी टीम इस लक्ष्य को हासिल करते हुए सेमी फ़ाइनल में अपनी जहाँ बना ले जाएगी|