NDTV Yuva 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया शामिल हुए. कार्यक्रम में महानआर्यमन सिंधिया ने क्रिकेट को लेकर बात की और साथ ही क्रिकेट में AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर बात की, इसके अलावा महानआर्यमन ने सिंधिया विरासत को लेकर भी खुलकर अपनी राय दी. NDTV Yuva 2026 के मंच पर महानआर्यमन सिंधिया ने कहा, "इस उपनाम (सिंधिया) को धारण करना निश्चित रूप से एक सौभाग्य है. इसके साथ कुछ अपेक्षाएं भी जुड़ी होती हैं..हमेशा सबकी नजरों में रहना और अपने फैसलों को लेकर बेहद सतर्क रहना. पूरा मध्य प्रदेश आपकी ओर देख रहा है. यह आपको अपने कार्यों और अपने आस-पास के माहौल के प्रति अत्यंत जागरूक बनाए रखता है."
क्रिकेट प्रशासन में टेक्नोलॉजी का उपयोग
"सिस्टम में 5 साल रहने के बाद, मुझे एहसास हुआ है कि ऐसे 2-3 तरीके हैं जिनसे मैं बदलाव ला सकता हूं, पहला है क्रिकेट में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल. मैं अभी एक बहुत ही नया ERP बना रहा हूं जो मेरे राज्य में एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्लायंस और क्रिकेट सिलेक्शन को मैनेज करेगा. उन्होंने आगे कहा, "इससे सिलेक्शन प्रोसेस में भी ट्रांसपेरेंसी आएगी. अगर सिलेक्टर किसी खिलाड़ी का एनालिसिस करना चाहते हैं, तो उनका सारा डेटा डैशबोर्ड पर आ जाएगा. टेक्नोलॉजी की वजह से यह एक ट्रांसपेरेंट प्रोसेस होगा."
महानआर्यमन सिंधिया: क्रिकेट का भविष्य
महानआर्यमन सिंधिया ने कार्यक्रम में आगे अपनी राय रखी और कहा, "हम इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम बना रहे हैं, लेकिन साथ ही T20 क्रिकेट के लिए मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग जैसी लीग भी तैयार कर रहे हैं. आपको हमेशा एक संतुलन बनाकर चलना होता है."
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर फेवरेट क्रिकेटर
इसके अलावा महानआर्यमन सिंधिया ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के तौर पर सचिन तेंदुलकर का चुनाव किया है और साथ ही वर्तमान क्रिकेट में महानआर्यमन सिंधिया ने विराट कोहली को अपना फेवरेट क्रिकेटर करार दिया है.
ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं