विज्ञापन

वैभव को हरमन का बड़ा चैलेंज, टॉप 15 में एक भी भारतीय शामिल नहीं, पहले भी चूक गए थे सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी एक बार पहले भी मौका गंवा चुके हैं. अब देखने की बात होगी कि कई इतिहास 15 साल की उम्र में ही बना कर चुके सूर्यवंशी इस मामले में पास होते हैं या नहीं

वैभव को हरमन का बड़ा चैलेंज, टॉप 15 में एक भी भारतीय शामिल नहीं, पहले भी चूक गए थे सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए पहला दलीप ट्रॉफी सीजन उम्मीदों के हिसाब से नहीं रहा
source: X

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में रिकॉर्डों की बरसात लगाने वाले भारतीय सुपर किड वैभव सूर्यवंशी के दुनिया भर में चर्चे हैं. भारत के लिए टी20 में आगाज से लेकर अभी तक सूर्यवंशी ने एक से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने खाते में जमा किया है. कई  इतिहास सूर्यवंशी ने रचे हैं  और आगे भी  कुछ ऐसा ही करेंगे, लेकिन फिलहाल उन्हें दक्षिण अफ्रीका के 24 साल के लेफ्टी जॉर्डन हरमन ने बड़ा चैलेंज दे दिया है. जी हां, जॉर्डन हरमन अपने पहले ही वनडे मैच में 51 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. और इसी से ऊपर निकलना अब यहां से वैभव सूर्यवंशी के लिए यही सबसे बड़ा चैलेंज हैं क्योंकि इससे पहले टी20 में तो इस चैलेंज में वैभव नाकाम हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: जॉर्डन हरमन सिर्फ 1 रन से 'किंग' बनने से चूके, पर रचा इतिहास,जानें पहले ही वनडे में टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

टी20I में चैलेंज नहीं तोड़  सके थे वैभव

यूं तो करियर के पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी का रिकॉर्ड कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 रन बनाए थे. लेकिन टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम पर है. पोंटिंग ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98* रन की पारी खेली. लेकिन सूर्यवंशी यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके थे. 

इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले पहले टी20 में वैभव से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह 10 गेंदों पर छक्के जड़ते हुए सिर्फ 14 ही रन बना सके, तो पोंटिंग का रिकॉर्ड  तोड़ने का मौका भी हाथ से निकल गया. 

क्या सूर्यवंशी कर पाएंगे यह कारनामा?

वैभव को अभी भी भारत के लिए पहला वनडे खेलना बाकी है. और निश्चित रूप से जॉर्डन हरमन का कारनामा उनके कानों तक पहुंच चुका होगा. उन्हें समझ में आ गया होगा कि पूरे जीवन में यह मौका सिर्फ एक ही बार मिलता है. ऐसे में देखने की बात होगी कि वैभव भारत के लिए पहले वनडे में हरमेन के बनाए 150 के कारनामे को पीछे छोड़ पाते हैं भी या नहीं. अगर, वैभव ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो यह भारत के लिए बड़ा गौरव होगा क्योंकि कोई भी भारतीय इस मामले में टॉप-15 में भी शामिल नहीं है. 

कब खत्म होगा भारत का सूखा?

जब बात वनडे में करियर के पहले ही मैच में शतक बनाने की आती है, तो इसमें सिर्फ और सिर्फ केएल राहुल का ही नाम है. और वह भी दुनिया में 20वें नंबर पर है. अब आप सोचिए कि भारत इस रिकॉर्ड के मामले में कितना पिछड़ा हुआ है. यही वजह है कि करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब वैभव  सूर्यवंशी पर लगी हैं.

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.:- 1: वैभव सूर्यवंशी के लिए वनडे डेब्यू में क्या सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है?

उ.:- दक्षिण अफ्रीका के जॉर्डन हरमन द्वारा अपने पहले ही वनडे मैच में बनाए गए 150 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना.

प्र.:- 2: टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में डेब्यू टी20I मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

प्र.:- 3: इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा रहा था?

उ.:- वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों पर 14 रन ही बना सके थे.

प्र.:- 4: टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले ही मैच में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?

उ.:- कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स के नाम, जिन्होंने साल 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 रन बनाए थे.

प्र.:- 5: भारत की तरफ से अपने डेब्यू वनडे मैच में शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज कौन हैं?

उ.:- केएल राहुल, जो इस रिकॉर्ड की वैश्विक सूची में 20वें स्थान पर आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jordan Hermann, Vaibhav Sooryavanshi, South Africa, Namibia, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com