
9.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
9.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर पुश किया जहाँ से एक रन हो गया|
9.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई को लगता हुआ| क्रिस मॉरिस ने आते के साथ ही किया अपना दूसरा शिकार| सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए|
9.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.6 ओवर (4 रन) चौका!!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| फुल टॉस डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर खेला| गैप में गई गेंद पीछे खड़े फील्डर बटलर के पास कोई मौका नही बन सका गेंद को फील्ड करने का यहाँ पर| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
8.5 ओवर (1 रन) बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|
8.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की पैड्स पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
8.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.2 ओवर (4 रन) चौका!! एक और शानदार शॉट डी कॉक का यहाँ पर आता हुआ| बराबर गैप ढूंडा, गेंद बल्ले से लगने के बाद बड़ी तेज़ी के साथ स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8.1 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद जिसे स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल भी कर लिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 8 ओवर के बाद 71/1 मुंबई| जीत के लिए अभी भी 72 गेंदों पर 101 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की यहाँ से कोशिश होगी कि एक और विकेट हासिल करते हुए मुकाबले में वापसी किया जाये...
7.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन पर इस बार भी गेंद को पुश कर दिया सीधे बल्ले से जहाँ से सिंगल हासिल हो गया| 71/1 मुंबई| एक शानदार शुरुआत है ये इस रन चेज़ की जिसे जारी रखना चाहेंगे दोनों बल्लेबाज़|
7.5 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई थी गेंद, लॉन्ग ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से खेला| एक ही रन मिल पाया| धीरे धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढाते हुए मुंबई|
7.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में इस गेंद को खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
7.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! राजस्थान का रिव्यु हुआ असफ़ल| गुड लेंथ पर पटकी गई इनस्विंग गेंद को कट करने गए क्विंटन डी कॉक| बॉल तेज़ी के साथ अंदर की ओर आई| जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने नकारा| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अंतिम सेकंड पर लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
7.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को स्टीयर किया थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ, फील्डर तैनात वहां पर, एक ही रन मिला|
7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक पाए| बॉल गई बाउंड्री के बाहर मिला चार रन|
6.6 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं क्विंटन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| डी कॉक वो काम करते हुए| 63/1 मुंबई, लक्ष्य से 109 रन पीछे|
6.5 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अलग अलग एरिया में शॉट्स लगाते हुए स्काई|
6.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर सूर्यकुमार के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को जगह बनाकर डीप पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद नही| टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
6.3 ओवर (4 रन) इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री हासिल हुई| इस चौके के साथ स्काई ने खोला है अपना खाता| एक शानदार शुरुआत अपनी टीम के लिए करते हुए, रन रेट को गिरने नहीं देना चाहते जो एक सही सोच है|
6.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को क्विंटन ने फ्लिक किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 49/1 राजस्थान, लक्ष्य से अभी भी 123 रन पीछे| एक सधी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली जहाँ पॉवर प्ले की आखिरी गेंद पर रोहित के रूप में मुंबई को एक बड़ा झटका लगा है लेकिन टीम के पास अभी ऐसे कई बल्लेबाज़ हैं जो इस मुकाबले को अपनी ओर झुका सकते हैं|
5.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा सबसे बड़ा झटका| ओवर की अंतिम गेंद पर क्रिस मॉरिस के हाथ लगी सफ़लता| रोहित शर्मा 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलना चाहते थे| गेंद तेज़ी से पैड्स लाइन की ओर आई जिसको मिड ऑन की ओर उड़ाकर खेल बैठे| हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद चेतन सकरिया जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 49/1 मुंबई|
5.5 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने में हुए सफ़ल बल्लेबाज़|
5.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
5.3 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील क्विंटन के खिलाफ लेकिन अम्पायर एक बार फिर से सहमत नहीं| सही फैसला था ये क्योंकि गेंद लेग स्टम्प के बाहर लग रही थी| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर पॉइंट पर गई गेंद, एक रन मिला|
5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री, पैड्स पर डाली गई गेंद को पुल करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! क्विंटन डी कॉक ने क्रिस मॉरिस का सिक्स लगाकर स्वागत किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की दिशा में खेले| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (2 रन) दो रन!!! इसी के साथ क्रिस मॉरिस की एक और शानदार ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|