विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| रूम बनाकर गेंद को कट कर दिया पॉइंट की तरफ| गैप मिला जहाँ से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हुई| 25/2 मुंबई|

4.5 ओवर (1 रन) मिस्फील्ड बिश्नोई द्वारा| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर से चूक हुई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

4.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! रूम बनाकर मारने गए लेकिन सीधा फील्डर की तरफ खेल बैठे|

4.3 ओवर (1 रन) इस बार ड्राइव किया ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

4.2 ओवर (0 रन) अंदर की तरफ आई गेंद| सामने की तरफ खेला, गैप नहीं मिल पाया|

4.1 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

3.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट पर इस बॉल को खेला| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पायेगा| इस ओवर से दो बड़े विकेट और 3 रन आये| 18/2 मुंबई|

3.5 ओवर (1 रन) लीडिंग एज!! लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

3.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! पहली ही गेंद पर स्काई लौट गए| खाता भी नहीं खोल पाए यहाँ पर| गुगली बॉल थी जिसे पढ़ नहीं पाए| ड्राइव लगाने गए और अंदर आ गई गेंद| बीट हुए टर्न से और बॉल जाकर सीधा मिडिल स्टम्प को लग गई| पंजाब की टीम पूरी तरह से मुकाबले में उप[आर आती हुई| हैट्रिक पर बिश्नोई| अब मुंबई को यहाँ से संभालकर खेलने की ज़रुरत| 16/2 मुंबई|

अगले बल्लेबाज़ कौन?

3.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 8 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट के ऊपर से मारने गए| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद और मिस टाइम कर बैठे रोहित| गेंद हवा में गई सीधा फील्डर की गोद में जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| मुंबई के पास अभी भी काफी बड़े बड़े बल्लेबाज़ शामिल|

3.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से पॉइंट की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

3.1 ओवर (0 रन) टर्न के लिए खेले लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

रवी बिश्नोई अब आये हैं गेंद लेकर...

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

2.5 ओवर (0 रन) कसी हुई गेंदबाजी फिलहाल देखने को मिल रही है अर्शदीप द्वारा| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

2.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई, कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहाँ तैनात|

2.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

2.2 ओवर (2 रन) अच्छा शॉट कवर्स की तरफ| ताक़त अधिक नहीं लेकिन दो रन ज़रूर हासिल हो जाएगा|

अर्शदीप सिंह को थमाई गई है गेंद...

2.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

1.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला| गैप मिला और दो महत्वपूर्ण रन हासिल कर लिए| 2 के बाद 12/0 मुंबई, एक ठोस शुरुआत|

1.5 ओवर (0 रन) बढ़िया कीपिंग राहुल द्वारा| अपनी टीम के लिए चार रन बचाए अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर| पैड्स की गेंद को फ्लिक मारने गए थे लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए थे बल्लेबाज़| पैड्स से लगकर कीपर तक गई थी ये गेंद|

1.4 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को पुल करने गए रोहित लेकिन मिस टाइम कर गए|

1.3 ओवर (4 रन) पहली बाउंड्री रोहित के बल्ले से आती हुई| कमाल का था ये शॉट| गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

1.2 ओवर (0 रन) कैच की अपील रोहित के खिलाफ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| बल्ला नहीं पैड्स लगा हुआ था| फ्लिक मारने गए थे और कीपर ने पकड़ने के बाद कैच की अपील कर दी थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया|

1.1 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

दूसरे छोर से कौन आएगा? मोहम्मद शमी को लाया गया है...

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला, फील्डर तैनात, सिंगल से चलाया काम| पहले ओवर से आये 6 रन|

0.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

0.4 ओवर (1 रन) फ्लिक करते हुए बल्लेबाज़ ने सिंगल हासिल किया|

0.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई टर्न होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

0.3 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ क्विंटन ने भी खोला अपना खाता| कवर्स पर ड्राइव करते हुए दो रन हासिल किया|

0.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

0.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Punjab Kings, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Indian Premier League 2021, Mumbai Indians Vs Punjab Kings 09/28/2021 Mikp09282021204181, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com