ये है महेंद्र सिंह धोनी की बेटी की पहली तस्वीर

साक्षी धोनी ने अपने ट्विटर पेज पर यह तस्वीर शेयर की है

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया अपने मिशन वर्ल्ड कप के तहत अब तक लगातार जीत हासिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी धोनी पर नवजात बच्ची के देखभाल का जिम्मा है।

साक्षी ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर ट्विटर पर जारी की है। यूजर हैंडल @SaakshiRawat के जरिये साक्षी धोनी ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी जीवा का हाथ थामा हुआ है।

तस्वीर में केवल जीवा के हाथ की ऊंगलियां ही नजर आ रही हैं। बीते 6 फरवरी को साक्षी धोनी ने गुड़गांव के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ही अपनी बेटी का नाम जीवा रखने की जानकारी दी थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com