विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

धोनी ने लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली, फोटो हो गया वायरल, 'Album of training'

धोनी ने लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली, फोटो हो गया वायरल, 'Album of training'
ट्रेनिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी
  • धोनी की ट्रेनिंग एलबम देखिए!!
  • एक से बढ़कर एक फोटो!
  • निशाना लगाते धोनी को देखिए !
लेह:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHoni) ने जम्मू एवं कश्मीर में सेना के साथ अपने दो सप्ताह पूरे कर वापस अपने घर रांची लौट आए हैं. जहां धोनी के घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, तो वहीं माही की एक ताजा तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें वह लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इस फोटो के अलावा हम आपके लिए पिछले दिनों ट्रेनिंग के दौरान धोनी के कई फोटो आपके लिए लेकर आए हैं, जो माही के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. 

धोनी बच्चों के साथ बास्केटबाल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में धोनी गेंद को मारते हुए दिख रहे हैं. रिपोटर्स की मानें तो धोनी ने लेह में क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा किया है. 38 साल के धोनी ने क्रिकेट से दो महीनों का आराम लिया है और सेना के साथ समय बिताने का फैसला किया था. धोनी टैरिटोरियल आर्मी-106 टीए बटालियान (पैरा) के साथ 30 जुलाई को जुड़े थे और दो सप्ताह तक उनके साथ अभ्यास किया.

यह भी पढ़ें: इन जवाबों से रवि शास्त्री ने मुख्य कोच पद की रेस में माइक हेसन को पीछे छोड़ दिया, खुलासा

इसके अलावा और भी तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों में धोनी सैन्य ड्रेस में कश्मीर से लौटने के बाद रांची हवाई अड्डे पर दिखाई पड़े, तो दूसरी तस्वीर में वह पत्नी साक्षी के साथ दिखाई पड़ रहे हैं. और करीब तीन हफ्ते बाद धोनी के साथ की खुशी साक्षी के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. चलिए धोनी की हालिया तस्वीर के साथ बाकी तस्वीरें भी देख लीजिए. 

यह भी पढ़ें: रवि शास्त्री ने कहा, वह ऐसा करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com