पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह खान ने अपने डेब्यू पर चौकों-छक्कों की बरसात कर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. रजाउल्लाह ने 63 गेंद का सामना किया और पारी के दौरान नौ छक्के और चार चौके जड़े. टेस्ट में डेब्यू पर यूं छक्कों की बरसात करना कोई आम बात नहीं है और इसका अंदाजा इस आंकड़े से लगा सकते हैं कि क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट के 149 सालों के इतिहास में सिर्फ 4 ही बल्लेबाज छक्कों की सेंचुरी लगा पाए हैं. रेड बॉल में बल्लेबाजों का असली टेस्ट लेता है. यहां बल्लेबाज के धैर्य की, उसकी तकनीक की, उसके टेंपरामेंट की परीक्षा होती है. ऐसे में छक्के लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है.
बात अगर टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें टॉप पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स हैं. बेन स्टोक्स ने 122 मैचों की 220 पारियों में 138 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं. ब्रैंडन मैक्कुलम ने 101 मैचों की 176 पारियों में 107 छक्के लगाए हैं.
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर हैं. पंत ने सिर्फ 52 मैचों की 90 पारियों में 102 छक्के लगाए हैं. जबकि चौथे स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिनके नाम 96 मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के हैं. इन चारों को छोड़कर टेस्ट इतिहास में कोई अन्य बल्लेबाज सिक्स की सेंचुरी नहीं लगा पाया है.
इस लिस्ट में टॉप-10 में सबसे चौंकाने वाला नाम टिम साउदी का है. तेज गेंदबाज साउदी ने अपने करियर में 107 मैचों में 98 छक्के लगाए हैं. वह लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं और क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से भी आगे हैं. यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने अपने करियर के दौरान 103 मैचों में 98 छक्के जड़े. जबकि पूर्व अफ्रीकी कप्तान जैक कैलिस ने रैंक में सांतवें स्थान पर हैं और उन्होंने 97 छक्के लगाए हैं.
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग 91 छक्कों के साथ आठवें, एंजेलो मैथ्यूज नौंवे और हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं. एंजेलो मैथ्यूज ने अपने करियर के दौरान 90 छक्के लगाए जबकि रोहित शर्मा ने 88.
टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
- बेन स्टोक्स- 138
- ब्रेंडन मैकुल- 107
- ऋषभ पंत - 102
- एडम गिलक्रिस्ट - 100
- क्रिस गेल - 98
- टिम साउदी - 98
- जैक्स कैलिस - 97
- वीरेंद्र सहवाग - 91
- एंजेलो मैथ्यूज - 90
- रोहित शर्मा - 88
यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा नंबर-4, मिल्खा सिंह से आगे जसपाल राणा, एशियन गेम्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले
यह भी पढ़ें: सचिन से आगे रोहित, नीरज चोपड़ा नंबर-1, इस साल सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं