प्रतीकात्मक फोटो
- श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान कही यह बात
- आईसीसी के एसीयू के महाप्रबंधक हैं एलेक्स मार्शल
- भारतीय सट्टेबाज सैकड़ों मैच फिक्सिंग मामले का केंद्र रहे हैं
नई दिल्ली:
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि उनकी कई जांच के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल ज्यादातर सट्टेबाज भारतीय निकले हैं. आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने विश्व संस्था की श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान यह बात कही. मार्शल ने कहा कि इस मामले में स्थानीय और भारतीय सट्टेबाज शामिल रहे हैं. यह पूछने पर कि क्या सारे सक्रिय सट्टेबाज स्थानीय हैं तो आईसीसी की एसीयू के महाप्रबंधक मार्शल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘श्रीलंका में स्थानीय और भारतीय सट्टेबाज दोनों थे लेकिन दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में सबसे ज्यादा सट्टेबाज भारतीय हैं. '
'इस वजह' से सनथ जयसूर्या भ्रष्टाचार पर आए आईसीसी के निशाने पर
गौरतलब है क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट में चल रही मौजूदा जांच में महान खिलाड़ी सनत जयसूर्या को जांच करने वाले अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है. हाल में आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने इंग्लैंड और श्रीलंकाई क्रिकेटरों से खेल से जुड़े सक्रिय भ्रष्ट व्यक्तियों के बारे में सूचना साझा की थी. मार्शल का यह खुलासा हैरानी भरा नहीं है क्योंकि भारतीय सट्टेबाज 2000 मैच फिक्सिंग प्रकरण का केंद्र रहे थे.
Sting Operation: तो क्या भारत-ऑस्ट्रेलिया के इस टेस्ट मैच में पिछले साल हुई फिक्सिंग?
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली उन्होंने कहा, ‘हमने इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों को क्रिकेट में सक्रिय सट्टेबाजों के नाम और फोटो दिखाई थी जो श्रीलंका और दुनिया में अन्य टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश कर रहे थे. इसलिए हमने खुलकर सक्रिय भ्रष्ट व्यक्तियों की सूचना साझा की, हमने उनकी फोटो दिखाई, उनके नाम और उनकी जानकारी दी. हमें लगता है कि इस तरह से खिलाड़ियों को बेहतर सूचना मिलेगी. ' (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ICC, Alex Marshall, International Cricket, ICC Anti Corruption Unit, Bookies, Sanath Jayasuriya