शुक्रवार को ही टेस्ट क्रिकेट से अलविदा लेने वाले भारतीय पूर्व टेस्ट मीडियम पेसर मोहम्मद शमी ने अपने करियर के करीब 12 साल में जमकर कमाई की. और समग्र रूप से शमी की कीरब 50 करोड़ रुपये के आस-पास प्रॉपर्टी है. शमी एक किसान परिवार से आते हैं, तो उन्होंने निवेश के लिए सबसे ज्यादा भूमि को ही चुना. वहीं, कमाई से शमी ने कई चौपहिया और दुपहिया वाहन भी खरीदे. चलिए जानिए कि शमी के पास कुल कितने वाहन हैं और उनकी सबसे महंगी प्रॉपर्टी कौन सी है. शमी के पास कुल मिलाकर करीब 7 चौपहिया वाहन और कुछ बाइक हैं.
मोहम्मद शमी ने अपनी पूंजी का बड़ा हिस्सा अचल संपत्तियों (रियल एस्टेट) तथा प्रीमियम लग्जरी वाहनों में निवेश किया है. उनका अमरोहा के अलीपुर में 150 बीघे में फैला मुख्य आवासीय व प्रशिक्षण परिसर होने के साथ ही अमरोहा और उसकेआस- पास के विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में कई आवसायी और व्यावसायिक प्लाट हैं. इसके अलावा इस मीडिम पेसर ने कोलकाता में भी अचल संपत्ति निवेश किया हुआ है.
पोर्टफोलियो की सबसे महंगी प्रॉपर्टी: हसीन फार्महाउस
मोहम्मद शमी के पूरे संपत्ति पोर्टफोलियो में सबसे मूल्यवान व्यक्तिगत एसेट अमरोहा स्थित उनका विशाल फार्महाउस है, जिसे 'हसीन फार्महाउस' के नाम से जाना जाता है.
प्रॉपर्टी पैरामीटर
विवरण
प्रॉपर्टी का नाम
हसीन फार्महाउस
सटीक स्थान
सहसपुर अलीनगर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
कुल क्षेत्रफल
150 बीघा (60–100 एक
अनुमानित वर्तमान मूल्य
12.00 करोड़ – ₹15.00 करोड़ (सबसे महंगी संपत्ति)
प्रॉपर्टी का मुख्य निर्माण एरिया
आलीशान बंगला, प्राकृतिक टर्फ अभ्यास पिचें, आम के बागान, निजी स्विमिंग पूल, पर्सनल जिम
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Mumbai Indians, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket