विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2020

गांगुली के बर्थडे पर मोहम्मद कैफ का ट्वीट वायरल, बोले- 'फौलादी सीना दिखा के कौन चढ़ता है..'

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का बर्थडे है. गांगुली के बर्थडे पर भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है. भारतीय क्रिकेटरों में बधाई देने के क्रम में सबसे दिलचस्प ट्वीट मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) का रहा है

गांगुली के बर्थडे पर मोहम्मद कैफ का ट्वीट वायरल, बोले- 'फौलादी सीना दिखा के कौन चढ़ता है..'
गांगुली के बर्थडे पर कैफ का दिलचस्प ट्वीट

Happy Birthday Ganguly: सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का बर्थडे है. गांगुली के बर्थडे पर भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है. भारतीय क्रिकेटरों में बधाई देने के क्रम में सबसे दिलचस्प ट्वीट मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) का रहा है. कैफ ने गांगुली को फौलादी सीना वाला कप्तान करार दिया है. कैफ ने गांगुली को विश करते हुए लिखा, अच्छे बल्लेबाज से बेहतरीन कप्तान और अब भारतीय क्रिकेट की अगुवाई. मेरे फेवरेट कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कैफ ने मजाक में ये भी लिखा कि फौलादी सीना दिखा कर ऐसे कैसे चढ़ता है, दादा. बता दें कि कैफ हमेशा से गांगुली को बेहतरीन कप्तान कहते हैं. साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में लॉर्ड्स में जीत के बाद जिस तरह से बालकनी में टी-शर्ट लहराया था वो आज भी कोई नहीं भूला है. मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर नेटवेस्ट फाइनल मैच की दो तस्वीर शेयर की है जिसमें गांगुली जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

कैफ ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें गांगुली की कप्तानी में काफी सपोर्ट मिला. कैफ ने अपने करियर में 13 टेस्ट, 125 वनडे और 186 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. भारतीय क्रिकेट में कैफ एक शानदार फील्डर के तौर पर जाने गए.

गांगुली ने करियर में 113 टेस्ट, 311 वनडे मैच खेसे जिसमें  उन्होंने टेस्ट में 7212 रन तो वनडे में 11363 रन बनाए. बता दें कि गांगुली ने टेस्ट में 16 शतक और वनडे में 22 शतक ठोके थे.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com