विज्ञापन

गलत साइड गाड़ी चला रहा था कैब ड्राइवर, बदसलूकी भी की... वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज

द्वारका एक्सप्रेसवे के यशोभूमि राउंडअबाउट के पास रोड रेज का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया. वाहन और चालक की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

गलत साइड गाड़ी चला रहा था कैब ड्राइवर, बदसलूकी भी की... वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, FIR दर्ज
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में रोड रेज का एक और मामला सामने आया है, जहां गलत साइड गाड़ी चलाने और दूसरे वाहन चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. यह घटना द्वारका एक्सप्रेसवे पर यशोभूमि राउंडअबाउट के पास की बताई जा रही है.

दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- देश में आज से शुरू हुई जनगणना, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुटेगा डेटा

'ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी'

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि सड़कों पर इस तरह की लापरवाही, रोंग साइड ड्राइविंग और धमकाने जैसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह राजधानी में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे सभी उल्लंघनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर कानून का सख्त संदेश दिया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com