अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को वैभव सूर्यवंशी की जगह टीम में शामिल किया गया, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राय दी है. बता दें कि संजू पहले मैच में 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए, ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव को इलेवन से बाहर रखने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और बताया है कि टीम इंडिया इस समय टॉप 3 बेस्ट प्लेयर के चुनाव को लेकर असमंजस है.
क्रिकबज के साथ बात करते हुए कैफ ने कहा, "देखिए पिछले सीरीज में वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे. उस खिलाड़ी को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, जब भारतीय टीम आयरलैंड गई थी तो उस समय लगा था कि उसे मौका मिलेगा. आईपीएल में वह 700 रन बनाकर वहां गए थे. ऑरेंज कैप जीतकर आयरलैंड पहुंचे थे. वहां लगा था कि वैभव को मौका मिलेगा. वहां किसी को ड्राप करके नहीं बल्कि ग्रूमिंग के हिसाब से वैभव को मौका मिलना चाहिए था."
मोहम्मद कैफ ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "ऐसी वहां पर चर्चा हुई थी लेकिन वहां मौका नहीं मिला, वहां संजू खेले, जब संजू 2-3 मैच में आउट हुए तब वैभव को खेलने का मौका मिला, इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को मौका मिला, जहां आय़रलैंड के खिलाफ उनका डेब्यू होना था वहां आपने उसे इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया. वहां, ऑर्चर के खिलाफ आपने उनका डेब्यू कराया, जहां वह आउट हो गए.
शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी उनकी, लेकिन अब संजू ने बीच में ऐसा क्या किया है कि उनको फिर से मौका मिला."
कैफ ने आगे कहा, "आप देखिए जब आप ड्राप होते हो तो आप कहीं न कहीं खेलते हो, आप रन बनाते हो ..वहां कुछ नहीं हुआ, उनको मौका क्यों मिला, यह भी एक सवाल है. जब वैभव रन बनाकर आ रहे हैं तो आपने उनके साथ क्यों नहीं जाना सही समझा, यह भी एक सवाल है."
मोहम्मद कैफ ने आखिर में कहा कि, "देखिए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट आबतक बेस्ट टॉप 3 को तैयार करने से बच रह रहा है. संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में, दो ओपनर कौन है. वहां अभी भी भारतीय टीम सोच रही है कि बेस्ट प्लेयर कौन है. संजू ने बीच में ऐसा क्या किया कि उनकी वापसी हो गई. वैभव सोचेंगे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या..कि उन्हें बाहर कर दिया गया. मैं तो मैच जीता कर आ रहा हूं. उनका सवाल भी जायज है. कहीं न कहीं यह असमंजस की स्थिति है ,इसमें कोई दो राय नहीं है."
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं