विज्ञापन

CBSE छात्र को पाकिस्तानी कहने वालों पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? NDTV से हुई Exclusive बातचीत

सीबीएसई के एक छात्र ने जब सोशल मीडिया पर अपनी कॉपी में हुई गड़बड़ी के बारे में बताया तो कुछ लोगों ने उस पर पाकिस्तानी टैग लगाने की कोशिश की. इस पर अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया है. इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी के सवालों पर भी जवाब दिया.

CBSE छात्र को पाकिस्तानी कहने वालों पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? NDTV से हुई Exclusive बातचीत
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इंटरव्यू

CBSE Student Pakistani Tag: पिछले कुछ दिनों में शिक्षा जगत को लेकर देश में काफी कुछ चल रहा है. NEET पेपर लीक से लेकर CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग और थ्री लैंग्वेज फॉर्मूला को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीटीवी के साथ एक एक्स्लूसिव इंटरव्यू में इन तमाम मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने तमाम सवालों के जवाब दिए, जिनमें एनडीटीवी का एक सवाल उस छात्र को लेकर भी था, जिसने सबसे पहले आंसर शीट में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए थे और इसके बदले लोगों ने उसे पाकिस्तानी करार दे दिया था. 

छात्र को पाकिस्तानी कहने पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा गया कि जिन छात्रों ने सीबीएसई के OSM को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत की, उन्हें पाकिस्तानी करार दे दिया गया. इससे तमाम विवाद बढ़ा और फिर विपक्ष ने भी हमला बोला. इस पर जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, जिन्होंने ऐसी बातें कहीं थीं, उन्होंने खुद भी इस पर माफी मांगी है. हर छात्र का प्रजातांत्रिक अधिकार है कि वो सवाल करे, जिन बच्चों ने सोशल मीडिया पर या फिर ईमेल के जरिए सवाल उठाए, उन्हें उसका समाधान दिया गया. हम अभी भी कह रहे हैं कि किसी भी छात्र की शिकायत को नहीं छोड़ा जाएगा. 

राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

राहुल गांधी के OSM प्रक्रिया में शामिल कंपनी को लेकर आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि, उनकी सरकारों ने उसे काम पर लगाया है. अभी भी कर्नाटक और तेलंगाना में इस कंपनी को काम दिया गया है. राहुल गांधी जी का दिल्ली के अलग मानक है और तेलंगाना-कर्नाटक के लिए अलग मानक है. भारत सरकार के नीति-नियमों के हिसाब से कंपनी को काम दिया गया था. कंपनी के काम को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनकी जांच हो रही है. गलती पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. 

यहां देखें शिक्षा मंत्री का पूरा इंटरव्यू - 

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com