विज्ञापन

PSL 2026: राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या बोला? जिससे जोश में भर गया है पाकिस्तानी गेंदबाज, बताए वो शब्द

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मिली जीत के बाद हैदराबाद किंग्समैन के गेंदबाज मोहम्मद अली ने कहा जैसा कि महान राहुल द्रविड़ कहते हैं कि किस्मत हमेशा उन्हीं का साथ देती है जो वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं.

PSL 2026: राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या बोला? जिससे जोश में भर गया है पाकिस्तानी गेंदबाज, बताए वो शब्द
Mohammad Ali and Rahul Dravid

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला बीते शुक्रवार (दो मई) को हैदराबाद किंग्समैन और इस्लामाबाद यूनाइटेड (Hyderabad Kingsmen vs Islamabad United) के बीच लाहौर में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की टीम दो रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 20 ओवरों में 184/7 रनों तक ही पहुंच पाई. नतीजन टीम को दो रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. 

मैच के बाद हैदराबाद के गेंदबाज मोहम्मद अली (Mohammad Ali) ने अपना विचार साझा किया. उस दौरान उन्होंने जो बात कही. उसे सुन हर कोई खुश हो गया. उन्होंने कहा, 'इस पल को शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है. इतनी खराब गेंदबाजी करने के बाद मैं अवाक हूं. सारा श्रेय हुनैन (हुनैन शाह) को जाता है. जिस तरह से उन्होंने आखिरी ओवर डाला, संयम बनाए रखा और आखिरी गेंद तक हौसला बरकरार रखा. वह शानदार था. मैं अपने ओवर के बाद थोड़ा निराश था, लेकिन मुझे हमेशा उन पर भरोसा था. क्योंकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की है.'

अली यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, 'खैर, उनपर मुझे काफी गर्व है, क्योंकि पेशावर जाल्मी के खिलाफ जिस मुकाबले में उन्होंने आखिरी ओवर डाला था. उस मुकाबले में उन्हें 14 रन बचाने थे. मगर वह वो रन बचाने में नाकामयाब रहे थे. आज के मुकाबले में मुझे लगता है कि यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है. जैसा कि महान राहुल द्रविड़ कहते हैं कि किस्मत हमेशा उन्हीं का साथ देती है जो वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं.'

दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में मोहम्मद अली का प्रदर्शन 

बात करें दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में मोहम्मद अली के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 11.00 की इकॉनमी से 44 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार मोहसिन रियाज (05) और हैदर अली (31) बने. 

पेशावर जाल्मी के साथ खिताब के लिए जंग करेगी हैदराबाद किंग्समैन

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (तीन मई) को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका खिताब पर कब्जा होगा. पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम हैं. 

यह भी पढ़ें- 'कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है', दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद किसपर भड़क गए रियान पराग?


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com