Mitchell Marsh pics with World Cup Trophy : छठी बार विश्व कप का खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia won the World Cup) ने इतिहास रच दिया है. बता दें कि फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Final) ने 6 विकेट से हरा दिया. ट्रेविस हेड ने 137 रन बनाकर भारत से मैच छीन लिया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में टॉस ने भी अहम भूमिका निभाई. छठी बार खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर है. इसका ताजा उदाहरण क्रिकेटर मिचेल मार्श ने पेश किया है. दरअसल, विश्व विजेता बनने के बाद मार्श की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपना पांव वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर रखकर आराम फरमा रहे हैं.
ऐसी तस्वीर को देखकर फैन्स काफी गुस्से में हैं. कई फैन्स का मानना है कि क्रिकेटर को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से खूब वायरल है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Caption this click of Australian all-rounder Mitchell Marsh with his feet on world cup trophy.... pic.twitter.com/SyCyRQo5QW
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 20, 2023
फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 47 रन की पारी खेली थी. रोहित की पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर लेगी. लेकिन ऐसा हो न सका. रोहित का एक कमाल का कैच ट्रेविस हेड ने लपका और मैच को बदल दिया. हालांकि कोहली ने 54 रन की पारी खेली लेकिन बड़े मुकाबले में उनकी यह अर्धशतकीय पारी कोई खास कमाल नहीं कर पाई.
इसके अलावा केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली, भारत ने 240 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पारी की शुरूआत की तो उनके 3 विकेट जल्द गिर गए थे लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने 192 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच से बाहर कर दिया. भारत यह मैच 6 विकेट से हार गया. ट्रेविस हेड को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं