PAK vs NED: नीदरलैंड के ओपनर माइकल लेविट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है. नीदरलैंड के माइकल लेविट ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली गेंद पर चौका लगाना वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, ऐसा कारनामा करने वाले नीदरलैंड के पहले बल्लेबाज हैं. बता दें कि माइकल लेविट ने नीदरलैंड की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी को चौका जमाकर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ दिया. इस हैरत भरे लिस्ट में क्रिस गेल का भी नाम है. गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था. (SCORECARD)
हर T20 वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर 4 रन
- 2007 - क्रिस गेल (WI) बनाम शॉन पोलॉक (SA), 4 रन
- 2009 - रवि बोपारा (ENG) बनाम डिर्क नैन्स (NED), 4 रन
- 2012 - दिलशान मुनावीरा (SL) बनाम काइल जार्विस (ZIM), 4 रन
- 2024 - आरोन जॉनसन (CAN) बनाम अली खान (USA), 4 रन
- 2026 - माइकल लेविट (NED) बनाम शाहीन अफरीदी (PAK), 4 रन
Premium Fast bowler Shaheen Afridi 🥵#PakVsNed #T20WorldCup pic.twitter.com/uVMq7h7pw0
— S Khan🇵🇰 (@SAK_Niazi92) February 7, 2026
23 runs in just 2 overs against the Netherlands. Only the best legendary bowler Shaheen Shah Afridi can do this 😐 pic.twitter.com/wFJzOKdIu6
— Rabia Butt (@Rabiafan56) February 7, 2026
शाहीन अफरीदी कुटाई
नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन नीदरलैंड के माइकल लेविट पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की और लगातार रन बनाए. शाहीन अफरीदी के खिलाफ लेविट ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की. पहले ओवर में अफरीदी को दो चौके लगे फिर तीसरे ओवर में उनके खिलाफ नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने 14 रन बटोरे.
🚨 NETHERLANDS ARE HAMMERING PAKISTAN 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 7, 2026
Afridi in Powerplay:
Over - 2
Runs - 23
Wickets - 0
Eco - 11.5
- That's the Premier Fast Bowler Shaheen Shah Afridi vs Associate Nation Netherlands in Powerplay 😂
- What's your take 🤔pic.twitter.com/RyEQvHroMU
शाहीन अफरीदी ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले दो ओवर में 23 रन दिए
नीदरलैंड्स के खिलाफ शाहीन ने पहले ओवर में 9 रन दिए तो वहीं दूसरे ओवर में 14 रन दिए, नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज के होश उड़ा कर रख दिए.
पाकिस्तान टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
नीदरलैंड टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं