विज्ञापन

IND vs NZ, T20 World Cup Final 2026: माइकल क्लार्क की भविष्यवाणी, T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह होंगे 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Who will be player of the match in the Final: माइकल क्वलार्क ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जो इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने में सफल रहेगा.

IND vs NZ, T20 World Cup Final 2026: माइकल क्लार्क की भविष्यवाणी, T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह होंगे 'प्लेयर ऑफ द मैच'
Michael Clarke on T20 World Cup 2026, IND vs NZ

Michael Clarke's bold prediction for Jasprit Bumrah in final:  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भविष्यवाणीय की है. क्लार्क ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जो इस वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहेगा. क्लार्क ने फिल एलन और अभिषेक शर्मा का नाम नहीं लिया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने माना है कि जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहेंगे. क्लार्क ने बुमराह को लेकर कहा, "एक बात तो यह है कि उसके पास इतने सारे ऑप्शन ..वेरिएशन हैं, लेकिन सबसे ज़रूरी बात, प्रेशर में अच्छी गेंदबाजी करने  की स्किल्स हैं. यही बात उसे दुनिया में बेस्ट बनाती है. वह भारत  के लिए एक डिफाइनिंग फैक्टर रहा है. मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने. वह बस बहुत डोमिनेंट है."

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: @ironix269/x

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ, T20 World Cup Final: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

बता दें कि बुमराह ने अबतक 94 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 117 विकेट लिए हैं. उनका औशत 18.57 का रहा है. टी-20 इंटरनेशनल में बुमराह का इकॉनमी 6.55 का है. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह ने 7 मैच में 10 विकेट लिए हैं.  इस टूर्नामेंट में बुमराह ने 15.90 के औसत और 6.62 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की है, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3/15 का बेस्ट प्रदर्शन शामिल है.

वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 1/33 का टाइट स्पेल डालने के बाद, बुमराह का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा होगा. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उम्मीद है कि एक बार फिर बुमराह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाएंगे और भारत को खिताब दिलाने का काम करेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com