विज्ञापन

MI vs GG: MI vs GG: गुजरात जायंट्स ने मुंबई को दी 11 रन से मात

MI vs GG WPL 19th Match: हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस ने मुकाबला तो अच्छा किया, लेकिन आखिर में उसे हार का मुंह देखना पड़ा

MI vs GG: MI vs GG: गुजरात जायंट्स ने मुंबई को दी 11 रन से मात
MI vs GG : गुजरात ने मैच में पहले बल्लेबाजी की

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants:  खेली जा रही वीमेस  प्रीमियर लीग में शुक्रवार को गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया. गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने के अपने फैसले का पूरा फायदा उठाते हुए. सकारात्मक इरादों के साथ 4 विकेट पर मजबूत 167 रन बनाए जॉर्जिया वेयरहैम और एश्ले गार्डनर ने अहम पारियां खेलते हुए टीम की पारी को संभाला और जायंट्स को आराम से 165 रन के पार पहुंचाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत लड़खड़ाती रही और शुरुआती विकेट गिरने से 7 ओवर के भीतर टीम का स्कोर 3 विकेट पर 37 रन हो गया.  ऐसे में हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर ने अहम साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि 12वें ओवर में वेयरहैम ने अमेलिया केर को आउट कर मुंबई की लय पर ब्रेक लगा दिया. इसके बावजूद हरमनप्रीत कौर अंत तक डटी रहीं और संघर्ष करती रहीं, जिससे मुकाबला आखिरी क्षणों तक रोमांचक बना रहा

इससे पहले गुजरात की बैटिंग की बात करें, तो बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 2.2 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की. बेथ मूनी महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने सोफी डिवाइन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 48 रन जुटाए. अनुष्का ने 31 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 33 रन की पारी खेली. इस टीम ने 10.1 ओवरों के खेल तक सोफी डिवाइन का विकेट भी गंवा दिया था, जो 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. कप्तान एश्ले गार्डनर ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन जुटाए. गार्डनर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे. वहीं, जॉर्जिया 26 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहीं. विपक्षी खेमे से अमेलिया केर ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि शबनीम इस्माइल और नैट साइवर-ब्रंट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com