Mumbai Indians V/S Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वीरवार को राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर चेन्नई से जुड़े संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मुंबई (CSK vs MI) के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी (नाबाद 101 रन, 54 गेंद, 10 चौके, 6 छक्के) खेल चेन्नई को 6 विकेट पर 207 का स्कोर दिला दिया. यह सीजन में संजू का दूसरा शतक रहा और इससे उन्होंने चेन्नई प्रबंधन को भरोसा दिला दिया कि उन्होंने उन पर एकदम सही दांव लगाया है. बल्ले से तूफानी शतक निकला, तो उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी बड़ा चैलेंज दे दिया. सैमसन का सीजन का दूसरा शतक अलग-अलग कैटेगिरी में रिकॉर्ड लेकर आया, जिसने इस बल्लेबाज को इस फॉर्मेट में भारत और चेन्नई दोनों के ही सूरमा बल्लेबाजों में जगह दिला दी.
विराट और रोहित को चैलेंज
सैमसन ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के मामले में कोहली और रोहित शर्मा दोनों को ही चैलेंज दे दिया है. खासकर रोहित शर्मा को, जो फिलहाल मुंबई की इलेवन से कई मैचों में बाहर हैं. दरअसल सैमसन ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा भारतीय शतकों के मामले में रोहित की बराबरी कर ली है, तो अब यहां से वह एक और शतक के साथ न केवल रोहित को पीछे छोड़ देगे, तो विराट के 9 शतक की बराबरी भी कर लेंगे. टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज इस प्रकार हैं:
शतक बल्लेबाज
9 विराट कोहली
9 अभिषेक शर्मा
8 रोहित शर्मा
8 संजू सैमसन
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक
शतक बल्लेबाज
8 विराट कोहली
7 जोस बटलर
6 क्रिस गेल
5 केएल राहुल
5 संजू सैमसन
चेन्नई के लिए आईपीएल में 2 शतक
शतक बल्लेबाज
2 शेन वॉटसन
2 मुरली विजय
2 गायकवाड़
2 सैमसन
मुंबई इंडियंस को दिया 208 रन का लक्ष्य दिया
संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक की मदद से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया. सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे. खराब शॉट चयन और एकाग्रता की कमी के कारण सैमसन के साथी खिलाड़ी दूसरे छोर पर आउट होते रहे, लेकिन इस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने संयम से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में एक और यादगार पारी खेली. सीएसके की टीम एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन टीम बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। सैमसन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं