Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2026 Highlights : संजू सैमसन के नाबाद शतक के बाद अकीला हुसैन की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंद दिया. मुंबई को उसके घर पर हराकर चेन्नई ने अपना नेट रन रेट बेहतर किया है, जबकि मुंबई के प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है. चेन्नई से मिले 208 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 11 के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की. लेकिन जब तिलक आउट हुए तो उसके बाद से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं पाया. मुंबई के 8 बल्लेबाज इस मुकाबले में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. टीम के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली.. (Live Scorecard)
इससे पहले, वानखेड़े के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के नाबाद शतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. एक छोर से चेन्नई के विकेट गिरते रहे, तो संजू ने दूसरा छोर संभाले रखा और वो आखीर तक क्रीज पर डटे रहे और पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा अपना शतक पूरा किया. संजू ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए.
चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब प्रदर्शन इसी मुकाबले में भी जारी रहा. ऋतुराज 14 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान भी 8 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. शिवम दुबे भी 5 रन ही बना सके.
डेवाल्ड ब्रेविस ने आगाज दमदार किया, लेकिन वह 11 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाने के बाद अश्वनी कुमार का शिकार बने. कार्तिक शर्मा 19 गेंदों का सामना करने के बाद 18 रन ही बना पाए. जेमी ओवरटन 7 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद आउट हुए.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
MI vs CSK Live Score: 103 रनों से जीती चेन्नई
चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से रौंद दिया है. ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह आउट हुए. अगर 11 के स्कोर पर आप 208 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को गंवा देते हैं तो जीत मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. संजू और तिलक की साझेदारी छोड़, मुंबई के लिए कोई बल्लेबाज क्रीज पर समय ही नहीं बिता पाया. चेन्नई ने 103 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की है जबकि मुंबई हार के साथ ही मुश्किल में आ चुकी है.
19.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 104
MI vs CSK Live Score: आखिरी विकेट बाकी
अब आखिरी विकेट बाकी है. देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह और अश्विनी क्या आखिरी गेंद तक मैच को लेकर जाते हैं या नहीं. यह हार मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल कर देगी.
18.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 102/9
MI vs CSK Live Score: मुंबई को 9वां झटका
मुंबई इंडियंस को 9वां झटका लगा है. अंशुल कंबोज ने शार्दुल ठाकुर का शिकार किया. डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच किया. कंकशन सब आउट हो गया. मिडिल और ऑफ की लेंथ पर गेंद. शार्दुल ठाकुर रुके और गेंद को सीधे लॉन्ग-ऑन पर ब्रेविस के हाथों में खेल दिया. शार्दुल ठाकुर 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट.
17.1 ओवर: मुंबई इंडियंस 100/9
MI vs CSK Live Score: मुंबई को 8वां झटका
मुंबई को 8वां झटका लगा है. कृष भगत को जाना होगा. मुंबई के 100 रन हो चुके हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 1 रन आया. जेमी ओवरटर्न के दो ओवर हुए और उनके दो ओवर बाकी है. मुंबई के अधिकतर फैंस लौट चुके हैं. कुछ स्टैंड आधे खाली हैं. चेन्नई अब धमाकेदार जीत से 2 विकेट दूर है.
17.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 100/8
MI vs CSK Live Score: नूर के 4 ओवर पूरे
नूर अहमद के 4 ओवर पूरे हुए. चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार जीत की ओर बढ़ रही है. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. जीत के लिए जरूरी रन रेट 22 से अधिक का है. कृष भगत और शाार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं और दोनों की कोशिश आखिरी गेंद तक मैच को लेकर जाने की होगी. मुंबई को 30 गेंद में जीत के लिए चाहिए 114 रन.
15.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 94/7
MI vs CSK Live Score: 4 ओवर 17 रन, अकील का धमाका
अकील ने आज धमाका कर दिया है. चेन्नई का यह फैसला जबरदस्त साबित हुआ. अपने चार ओवरों में उन्होंने 17 रन दिए हैं और 4 विकेट लिए. पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. मुंबई को 36 गेंद में जीत के लिए 118 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 19.66 का है और मौजूदा रन रेट 6.42 का. क्या मुंबई पूरे 20 ओवर खेल पाएगी?
14.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 90/7
MI vs CSK Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट
अकीला हुसैन ने ताबूत में आखिरी कील भी ठोक दी है. सूर्यकुमार यादव को जाना होगा. सरफराज खान ने कैच लपका. अकील हुसैन को पारी का चौथा विकेट. सूर्यकुमार यादव स्वीप करने गए और टॉप एज लगा. सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चली गई. सरफराज खान ने फॉर्मैलिटी पूरी की और मुंबई के सपोर्टर पूरी तरह निराश दिखे. अकील का यह मैच-डिफाइनिंग स्पेल रहा है. सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट.
13.1 ओवर: मुंबई इंडियंस 87/7
MI vs CSK Live Score: 42 गेंद में चाहिए 121 रन
मुंबई को 42 गेंद में जीत के लिए 121 रन चाहिए. अभी अकीला का आखिरी ओवर बाकी है. उसकी आखिरी उम्मीद सूर्यकुमार यादव हैं. मुंबई हार की तरफ बढ़ रही है. क्या सूर्या इस हार के अंतर को कम रख पाएंगे?
13.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 87/6
MI vs CSK Live Score: हैट्रिक पर नूर
नूर अहमद का कहर, हार्दिक के बाद रदरफोर्ड आउट, मुंबई को 85 पर छठा झटका लगा. चेन्नई बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. पिछले मुकाबले में धमाकेदार जीत के बाद मुंबई का नेट रन रेट बेहतर हुआ था, लेकिन एक बार फिर वह बड़ी हार के मुहाने पर है और उसका रन रेट फिर कम होगा. अंशुल कंबोज ने यह कैच लपका. ऑफ साइड के बाहर फुल गेंद. डीप प्वॉइंट पर खेल बैठे.
12.2 ओवर: मुंबई इंडियंस 85/6
MI vs CSK Live Score: हार्दिक पांड्या आउट
हार्दिक पांड्या आउट. नूर अहमद ने मुंबई के कप्तान का शिकार किया. मुकेश चौधरी ने कैच किया. एक और बल्लेबाज़ आउट. टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या का बल्ले से खराब प्रदर्शन जारी है. बाएं हाथ के लेगस्पिनर की उछाल भरी गेंद. स्लॉग खेलना चाहा. लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए.
12.1 ओवर: मुंबई इंडियंस 85/5
MI vs CSK Live Score: मुंबई को चौथा झटका
मुंबई को चौथा झटका लगता हुआ. तिलक वर्मा को जाना होगा. उन्होंने 37 रनों की पारी खेली, लेकिन गेंद ली 29. अकील ने मैच का तीसरा विकेट निकाला. फुल गेंद ऑफ साइड के बाहर. तिलक ने लाइन के साथ जाना चाहा. लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई. मुंबई की मुश्किलें बढ़ती दा रही हैं.
11.5 ओवर: मुंबई इंडियंस 84/4
MI vs CSK Live Score: 15 पहुंचा रहा जरूरी रन रेट
जरूरी रन रेट 15 पहुंच चुका है. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स जीत सकती है. दोनों में से किसी ना किसी को मारना शुरू करना होगा. अगले दो ओवर में अगर दोनों ने मारना शुरू नहीं किया तो मुंबई के लिए मु्श्किल बढ़ जाएगी.
11.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 78/3
MI vs CSK Live Score: 4,2,4,1,1,1...10 ओवर पूरे
10 ओवर पूरे हुए. आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. मुंबई के लिए जरूरी रन रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है. 14 पहुंच चुका है जरूरी रन रेट. 60 गेंद में जीत के लिए मुंबई को 139 रनों की जरूरत है. सूर्या और तिलक के बीच साझेदारी 50 पार हुई. वहीं शार्दुल ठाकुर ने मिचेल सैंटनर को कनकशन सब्सीट्यूट किया है. सैंटनर कार्तिक त्यागी का कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे और अब वो बैटिंग के लिए नहीं आएंगे. कनकशन सब के तौर पर शार्दुल उनकी जगह बैटिंग करेंगे. मुंबई के लिए राह मुश्किल होती जा रही है.
10.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 69/3
MI vs CSK Live Score: मुंबई 50 पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 पार हुआ. वाइड से ओवर की शुरुआत हुई. ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने नूर अहमद को चौका जड़ा. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी 45 रनों की हो चुकी है. पिछले 5 ओवर में 39 रन आए हैं. मुंबई का रन रेट अब 6.22 का है जबकि जरूरी रन रेट 13.66 का. मुंबई को 66 गेंदों में 152 रन चाहिए.
9.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 56/3
MI vs CSK Live Score: 4,1,4,4,Wd,1,1...मुंबई के लिए अच्छा ओवर
मुंबई के लिए अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 16 रन बटोरे हैं. सूर्यकुमार यादव ने चौके के साथ मुकेश का स्वागत किया और फिर ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर बाउंड्री लगाई. मुंबई का स्कोर अभी भी 50 पार नहीं है. जरूरी रन रेट 13.50 का है और मौजूदा रन रेट 5.75 का. 72 गेंद में जीत के लिए 162 रन चाहिए मुंबई को.
8.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 46/3
MI vs CSK Live Score: सूर्यकुमार यादव फिर चोटिल
MI vs CSK Live Score: सूर्यकुमार यादव फिर चोटिल हुए हैं. सूर्या लैप के लिए गए थे. गुड लेंथ गेंद जो एंगल से अंदर आई. पिछले ओवर से सिर्फ 1 रन आया. दोनों खिलाड़ियों को अब अपना गियर बदलना होगा. क्योंकि जरूरी रन रेट तेजी से बढ़ रहा है. मौजूदा रन रेट 5 से भी नीचे का है.
7.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 30/3
MI vs CSK Live Score: सूर्यकुमार यादव चोटिल
सूर्यकुमार यादव की पसलियों में गेंद लगी है. पिकअप शॉर्ट खेलने का प्रयास था, लेकिन चूक गए. फिजियो मैदान पर आए हैं. मुंबई का खेमा मनाएगा कि यह चोट गंभीर ना हो. चलिए फिजियो जा रहे हैं. सूर्या बल्लेबाजी जारी रखेंगे.
MI vs CSK Live Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. मुंबई इंडियंस ने इस दौरान सिर्फ 29 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई है. आखिरी ओवर से 5 रन आए. मुंबई को 84 गेंद में जीत के लिए 179 रन चाहिए. जरूरी रन रेट बढ़कर 12.78 का हो चुका है, जबकि मौजूदा रन रेट 5 के करीब है. चेन्नई सुपर किंग्स यहां पर एक और विकेट चाहेगी.
6.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 24/3
MI vs CSK Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
MI vs CSK Live Score: अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. 90 गेंदों में 184 रन चाहिए मुंबई इंडियंस को. जरूरी रन रेट 12.26 का है जबकि मौजूदा रन रेट 4.80 का. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अगर टिक गए तो यह रन रेट काफी लगेगा. चेन्नई की कोशिश यहां पर एक और विकेट निकालने की होगी.
5.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 24/3
MI vs CSK Live Score: चेन्नई के लिए एक और अच्छा ओवर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 6 रन आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ा है. मुकेश के 2 ओवर पूरे हुए और अकीला के भी दो ओवर हो चुके हैं.
4.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 17/3
MI vs CSK Live Score: जबरदस्त ओवर
अकीला का जबरदस्त ओवर रहा. उन्होंने विकेट-मेडन फेंका है. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं और इन दोनों पर मुंबई को वापसी करवाने का जिम्मा है.
3.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 11/3
MI vs CSK Live Score: मुंबई को तीसरा झटका
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा. क्या शानदार शुरुआत हुई है चेन्नई सुपर किंग्स की. अकील हुसैन ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट निकाला. नमन धीर आउट. वह गेंद को पढ़ ही नहीं पाए. होसेन को इम्पैक्ट सब के तौर पर लाना कितना इंस्पायरिंग मूव है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के फेवर में गेम पलट दिया है. धीर को यकीन नहीं हो रहा है और वह वापस जाने से पहले पिच को देखते हैं. पिच से स्पिनर्स के लिए हेल्प है और होसेन इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं. नमन धीर 0 पर आउट हुए.
2.3 ओवर: मुंबई इंडियंस 11/3
MI vs CSK Live Score: मुकेश चौधरी ने किया शिकार
मुकेश चौधरी क्या खिलाड़ी है. दो दिन पहले मां का निधन हुआ और आज यह गेंदबाज टीम का हिस्सा है और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला. शुरुआत की 4 गेंद खाली रही और पांचवीं पर विकेट निकाला. क्विंटन डी कॉक बोल्ड. यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक परफेक्ट शुरुआत बन रही है. यह बहुत अच्छा ओवर रहा. सुपर किंग्स जोश में हैं और फील्ड में एनर्जी दिख रही है. विकेट लेने के बाद मुकेश चौधरी ने अपनी मां को याद किया है.
1.5 ओवर: मुंबई इंडियंस 7/2
MI vs CSK Live Score: दानिश 0 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत हुई है. अकील हुसैन ने पहले ही ओवर में शिकार किया. दानिश मालेवार को जाना होगा. दूसरे मैच में भी फ्लॉप हुए. गोल्डन डक हुए हैं. फ्लाइटेड गेंद, डिप हुई, ऑन साइड में खेलने का प्रयास था. लेकिन बल्ला मुंड गया. मुंबई की खराब शुरुआत हुई है.
1.0 ओवर: मुंबई इंडियंस 7/1
MI vs CSK Live Score: 6,0,0,6,0,4...संजू ने 54 गेंदों में ठोका शतक, चेन्नई ने दिया 208 का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का आखिरी ओवर और चौके साथ संजू सैमसन ने अपना शतक पूरा किया. मौजूदा सीजन का दूसरा शतक. आईपीएल करियर का 5वां. क्रिस भगत के आखिरी ओवर से 16 रन आए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 208 का लक्ष्य दिया है. बीचे के ओवरों में स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाजी की है. शुरुआती ओवरों में मार खाने के बाद मुंबई की अच्छी वापसी कही जा सकती है. संजू ने आज निराश नहीं किया है. उन्होंने 54 गेंदों में शतक ठोका है. 10 चौके और छह छक्के.
20.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 207/6
MI vs CSK Live Score: आखिरी ओवर बाकी
आखिरी ओवर में स्ट्राइक संजू सैमसन के पास रहेगी. इस ओवर से 10 रन आए हैं. मुंबई के लिए आखिरी ओवर क्रिस भगत फेकेंगे. संजू अपने शतक से 15 रन दूर है. चेन्नई 200 के स्कोर को 9 रन दूर है. क्या आखिरी ओवर में दोनों होगा.
19.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 191/6
MI vs CSK Live Score: मुंबई को छठी सफलता
मुंबई इंडियंस को छठी सफलता मिली है. ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर ने कैच लपता. जेमी ओवरटर्न भी पवेलियन लौटे. 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट. फुल डिलवरी थी ऑफ साइड के बाहर. ओवरटर्न डाइव करने गए. लेकिन डीप प्वॉइंट पर लपके गए. अब दो ओवर बाकी हैं. ना को संजू का शतक हुआ है और ना ही चेन्नई का स्कोर 200 पार हुआ है.
18.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 181/6
MI vs CSK Live Score: 3 ओवर बाकी
अब सिर्फ 3 ओवर बाकी हैं. संजू 78 के स्कोर पर खेल रहे हैं. बीच के ओवरों में मुंबई के स्पिनर ने जो वापसी की, उससे चेन्नई कम से कम 20-30 रन कम रह जाएगी. मुंबई अगर चेन्नई को 200 के अंदर रोकने में सफल हुई तो वह काफी खुश होगी.
17.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 166/5
MI vs CSK Live Score: मुंबई को 5वीं सफलता
कार्तिक शर्मा आउट हुए. सैंटनर ने कैच लपका. बुमराह को विकेट के लिए लाया गया था और उन्होंने विकेट निकालकर दिया. लेकिन यह कार्तिक का विकेट है. मुंबई की टीम संजू के विकेट की चाह रही होगी. कुछ शानदार छक्के जड़े हैं आज उन्होंने. कार्तिक 19 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए.
16.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 165/5
MI vs CSK Live Score: शतक की ओर संजू सैमसन
संजू सैमसन ने पिछले ओवर में जबरदस्त अंदाज में क्रिश भगत की कुटाई की है. ओवर की दूसरी गेंद पर पहले छक्का जड़ा. फिर तीसरी गेंद और चौथी गेंद पर चौका लगाया. पिछले ओवर से संजू ने 15 रन बटोरे हैं. अब आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें 200 से अधिक के स्कोर पर होंगी.
16.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 164/4
MI vs CSK Live Score: अब 5 ओवर बाकी
अब 5 ओवर बाकी हैं. चेन्नई ने पिछले 5 ओवरों में सिर्फ 38 रन बटोरे हैं. गजनफर के आखिरी ओवर में 4 रन आए. उनके भी 4 ओवर पूरे हुए. 25 रन दिए और 2 विकेट झटके. संजू को स्ट्राइक नहीं मिल रही है अधिक.
15.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 149/4
MI vs CSK Live Score: सैंटनर के 4 ओवर पूरे
सैंटनर के 4 ओवर पूरे हो चुके हैं. पिछले ओवर में उन्होंने 14 रन दिए. आज महंगे साबित हुए हैं. 4 ओवर में 44 रन दिए और उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली. वहीं संजू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है.
14.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 145/4
MI vs CSK Live Score: अश्विनी का अच्छा ओवर
पहले ओवर में पिटाई खाने के बाद अश्विनी कुमार की अच्छी वापसी. सिर्फ 3 रन दिए इस ओवर में. संजू भी थोड़े स्लो हुए हैं पिछले दो ओवरों में. जबकि कार्तिक त्यागी संभल कर खेले हैं अभी तक. चेन्नई का स्कोर करीब है.
13.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 128/4
MI vs CSK Live Score: सैंटनर का अच्छा ओवर
मिचेल सैंटनर का अच्छा ओवर रहा यह. सिर्फ 6 रन दिए. कोई बाउंड्री नहीं. संजू का रन रेट 200 के करीब है. लेकिन उनके लिए समस्या यह है कि दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा है. अभी कार्तिक शर्मा हैं उनके साझेदार. चेन्नई को अगर 200 पार का स्कोर करना है तो उसे यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. संजू अकेले प्रहार किए जा रहे हैं.
12.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 128/4
MI vs CSK Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस आउट
डेवाल्ड ब्रेविस आउट हुए. अश्विनी ने अपने जाल में फंसाया. थर्ड मैन पर जसप्रीत बुमराह के लिए आसान कैच. अश्विनी कुमार ने खतरनाक बैट्समैन को आउट किया. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल पर डेवाल्ड ब्रेविस अपर कट के लिए गए, लेकिन सही टाइमिंग नहीं मिली. चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगता हुआ. अश्विनी कुमार महंगे साबित हो रहे थे, लेकिन इस विकेट से उन्हें काफी राहत मिलेगी.डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए.
11.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 122/4
MI vs CSK Live Score: संजू का पचासा
संजू सैमसन का पचासा पूरा हुआ. 25 गेंदों पर फिफ्टी है यह. चौके के साथ पूरा किया अर्द्धशतक. आज उनकी नजरें एक और शतक पर होगी. संजू जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं.
10.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 117/3
MI vs CSK Live Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवर पूरे हुए और चेन्नई सुपर किंग्स ने 111 रन बनाए हैं. संजू सैमसन आज जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. सैंटनर के पिछले ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने दो छक्के जड़े. पिछले ओवर से 15 रन बटोरे हैं. संजू अपने अर्द्धशतक के करीब हैं.
10.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 111/3
MI vs CSK Live Score: ग़ज़नफ़र का अच्छा ओवर
ग़ज़नफ़र का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 5 रन दिए और एक विकेट भी लिया. लेकिन संजू क्रीज पर हैं और चेन्नई के लिए यह अच्छी स्थइति है. अब दूसरे छोर पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं. चेन्नई का रन रेट 11 से अधिक है. बैटिंग पिच है. चेन्नई को 200 के आस-पास का स्कोर करना होगा.
9.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 96/3
MI vs CSK Live Score: शिवम दुबे आउट
ग़ज़नफ़र का आज की रात का दूसरा शिकार. शिवम दुबे फिर फेल हुए. बोल्ड किया. यह मैच का एक बहुत बड़ा पल है. दुबे को ग़ज़नफ़र और सेंटनर का सामना करना था. लेकिन वह अफ़गानिस्तान के स्पिनर के हाथों आउट हो गए. कैरम बॉल, राउंड द विकेट से फेंकी गई. दुबे ने फुल लेंथ देखी और गेंद की पिच पर पहुंचने की कोशिश की. इनसाइड-एज से टकराई और ऑफ़-स्टंप के ऊपर जा लगी. शिवम दुबे 8 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए.
8.1 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 91/3
MI vs CSK Live Score: 100 के करीब चेन्नई
चेन्नई का स्कोर 100 के करीब है. अभी 10 ओवर हुए नहीं है. मुंबई के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा है कि संजू को कैसे रोका जाए. पिछले ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा है. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं.
8.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 91/2
MI vs CSK Live Score: थम नहीं रहा संजू का बल्ला
संजू सैमसन आज रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले ओवर में उन्होंने गजनफर को तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा है. चेन्नई आज 200 का स्कोर करेगी या उससे अधिक का, यह तय करेगा कि संजू कितनी गेद ग्राउंड पर रहते हैं. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं.
7.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 83/2
MI vs CSK Live Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट गंवाए हैं, लेकिन 73 रन भी बटोरे हैं. संजू सैमसन आज बड़ी पारी खेलेंगे. सरफराज के जाने के बाद क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं. आज दुबे को जिम्मेदारी लेनी होगी. संजू का स्ट्राइक रेट 200 का है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 73/2
MI vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा. सरफराज खान को जाना होगा. मिचेल सैंटनर ने उन्हें जाल में फंसाया. सरफ़राज़ को स्वीप करना पसंद है लेकिन इसी वजह से वह आउट हुए. सैंटनर की बहुत धीमी गेंद. यह स्वीप के लिए नहीं थी, सरफ़राज़ शॉट लगाने गए और गेंद उनके पास से निकलकर स्टंप के ऊपर जा लगी. सरफ़राज़ खान 8 गेंद में 14 रन बनाकर आउट. पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए.
5.4 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 72/2
MI vs CSK Live Score: अब बुमराह को मार पड़ी
अभी एक छोर से संजू सैमसन हैं और दूसरे छोर से सरफराज खान. सरफराज ने चौके के साथ बुमराह का स्वागत किया. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर संजू ने छक्का जड़ा. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है और चेन्नई इसका पूरा इस्तेमाल कर रही है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 64/1
MI vs CSK Live Score: चेन्नई 50 पार
हार्दिक पांड्या का आज दिन ही खराब है. दूसरे ओवर में भी उनकी पिटाई हुई है. इस ओवर में भी उन्होंने 19 रन दिए हैं. संजू सैमसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें चौका लगाया. फिर अगली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का और पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया. ओवर की आखिरी लीगल डिलवरी पर भी उन्होंने चौका ठोका. संजू आज तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. चेन्नई का स्कोर 50 पार हो चुका है.
4.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 51/1
MI vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका
चलिए चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है. गजनफर ने अपना शिकार बनाया. जबकि तिलक वर्मा ने कैच लपका. अच्छी शुरुआत के बाद फिर पिटी चेन्नई सुपर किंग्स. गायकवाड़ 14 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के दम पर 22 रन बनाकर आउट हुए. एक बार फिर उठाकर सामने की ओर मारने का प्रयास था, लेकिन मिसटाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ पर लपके गए.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 32/1
MI vs CSK Live Score: हार्दिक का महंगा ओवर
ऋतुराज गायकवाड़ ने हार्दिक पांड्या की जमकर पिटाई की है. गायकवाड़ ने एक नो बॉल का पूरा फायदा उठाया, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा जबकि आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा है. इस ओवर से 19 रन आए हैं.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 26/0
MI vs CSK Live Score: संजू सैमसन लय में है
संजू सैमसन लय में नजर आ रहे हैं. ओवर की आखिरी गेंद- नो बॉल थी, इस पर चौका आया. पहले ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में 7 रन बटोरे हैं.
1.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 7/0
MI vs CSK Live Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने आए गैं. जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद हैं. वो टीम के लिए एक बार फिर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
MI vs CSK Live Score: मां के देहांत के बाद भी खेल रहे मुकेश चौधरी
मुकेश चौधरी आज के मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है. रिपोर्ट्स आई थी कि कल ही उनकी मां का देहांत हुआ है.
MI vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
MI vs CSK Live Score: धोनी भी नहीं खेल रहे
टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर आए हैं. जबकि आयुष म्हात्रे की जगह आज कार्तिक शर्मा खेल रहे हैं.
MI vs CSK Live Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हार्दिक ने कहा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. इसका मतलब- रोहित शर्मा आज भी नहीं खेल रहे हैं.
MI vs CSK Live Score: धोनी नहीं खेल रहे आज
महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड पर नहीं आए हैं. इसका मतलब साफ है कि यह क्रिकेटर आज मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं है.
MI vs CSK LIVE Score: आयुष म्हात्रे की जगह कौन?
सबसे बड़ा सवाल चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के सामने यह है कि आयुष म्हात्रे की जगह आज किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा. उर्विल पटेल एक अच्छे विकल्प हैं.
MI vs CSK LIVE Score: क्या धोनी खेलेंगे?
आज के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलेंगे. यह अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है, लेकिन धोनी कभी भी चौंका सकते हैं.
MI vs CSK LIVE Score: रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस
रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस बरकरार है. क्या वो आज के मुकाबले में खेलेंगे? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा फिट तो हैं, लेकिन मैच फिट नहीं है. उन्होंने मंगलवार को तो अभ्यास किया था. लेकिन इसकी संभावना काफी कम है कि वह आज के मुकाबले में उतरे. अगर वह खेले भी तो इम्पैक्ट के तौर पर खेलेंगे, लेकिन उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान लगा हुआ है.
MI vs CSK LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमें 39 मैचों में भिड़ी हैं. मुंबई ने इस दौरान 21 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई के नाम 18 जीत है.
MI vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मार्कंडे, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, ज़कारी फाउल्केस.