MI vs CSK, IPl 2026: Sanju Samson 5th IPL Century in 54 Ball vs Mumbai Indians : संजू सैमसन ने शानदार छक्का लगाकर इस सीज़न दूसरी नाबाद और आईपीएल की अपनी पांचवीं सेंचुरी लगाकर खुद को वानखेड़े का ‘किंग' बना दिया. सिर्फ़ दो हफ़्ते पहले दिल्ली के ख़िलाफ़ IPL 2026 में शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन एक बार फिर उस मैदान पर फॉर्म में दिखे जहां उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान दुनिया को अपना जलवा दिखाया था. बड़ा मैच तो संजू की बड़ी पारी की गारंटी मानिये. IPL 2026 में चेन्नई को जल्दी ही संजू से एक और बड़ी पारी की उम्मीद थी. संजू ने वो कर दिखाया, वो भी पांच बार की चैंपियन मुंबई के सामने.
मुंबई के ख़िलाफ़ बेहद अहम मैच में संजू सैमसन ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 187 के स्ट्राइक रेट से .10 चौके और 6 छक्के लगाकर 101 रन जोड़े. इससे पहले संजू ने 6 चौके और 3 छक्के लगाकर सिर्फ़ 26 गेंदों पर ही 200 के स्ट्राइक रेट से अपने IPL करियर की 27वीं हाफ़ सेंचुरी पूरी कर ली.
Sanju Samson on song in Mumbai 🎵
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
A 26-ball fifty for him steadying #CSK's innings 👏
Updates ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK pic.twitter.com/y7qoZSW1O3
सिर्फ़ डेढ़ महीने पहले संजू सैमसन ने अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में 89(46) रनों की मैचविनिंग पारी खेली थी और मैन ऑफ़ द सीरीज़ के ख़िताब से नवाज़े गए थे. संजू अपने वर्ल्ड कप की पारियों की याद ताज़ा कर रहे हैं. संजू सैमसन ने वानखेड़े के इसी मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भी इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी 42 गेंदों पर मैचजिताऊ 89 रनों की पारी खेली थी.
ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंचे संजू
मैच के दौरान ही पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेटर आकाश चोपड़ा ने STAR SPORTS पर बताया, “संजू ने इस मैच में थोड़ा बदलाव किया है. वो क्रीज़ में रहकर थोड़ा टेक्नीकल एडजस्टमेंट के साथ खेल रहे हैं.” संजू का पीली जर्सी में चेन्नई के लिए खेलते हुए मुंबई के ख़िलाफ़ ये पहला मैच रहा. और वक्त की नज़ाकत को देखते हुए वो उसी मुताबिक खेलते भी रहे.
मो. कैफ़ ने भी STAR SPORTS पर कहा, “संजू ने स्क्वैयर पर काफ़ी रन बनाये और मैच में काफ़ी कंट्रोल में दिखे.” संजू ने इस पारी में जसप्रीत बुमराह, कप्तान हार्दिक पांड्या, एएम ग़ज़नफ़र और कृष भगत जैसे गेंदबाज़ों को छक्के तो जड़े लेकिन पार्टनरशिप बनाने की कोशिश कर चेन्नई की पारी संवारते रहे. संजू ने इस दौरान कई कलात्मक शॉट्स खेले.
𝐒𝐞𝐧𝐬𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐒𝐀𝐍𝐉𝐔 🤌
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2026
Sanju Samson reads the slower one & launches it over square leg for a MAXIMUM! 🙌#TATAIPL 2026 | #MIvCSK | LIVE NOW 👉 https://t.co/vkBKeocOG2 pic.twitter.com/Xw9Ez3Qzi4
11वें ओवर तक चेन्नई के टॉप ऑर्डर के चार बैटर वापस पैवेलियन आ गए. टॉप और मिडिल ऑर्डर के लगातार गिरने के बावजूद संजू ‘लास्ट ऑफ़ द मोहिकन्स' की तरह चेन्नई का योद्धा बनकर टिके रहे. मुंबई के ख़िलाफ़ नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर वो सबसे ज़्यादा रन बनानेवालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. संजू सैमसन ने टूर्नामेंट के 7 मैचों में अबतक 283 रन जोड़े हैं. इनमें 176 के स्ट्राइक रेट से उनकी दो शतकीय पारियां (115* और 101*) शामिल हैं. IPL 2026 के टॉप पांच सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में अब संजू के साथ अभिषेक शर्मा (323 रन), हेनरी क्लासेन (320 रन), शुभमन गिल (265 रन) और वैभव सूर्यवंशी (254 रन) के नाम हैं.
मां के निधन के बावजूद मैदान पर उतरे मुकेश चौधरी, सबने बांधी काली पट्टी
विराट कोहली को लेकर मशहूर और दिल छू लेनेवाली कहानी है कि कैसे अपने पिता की मौत के बावजूद उन्होंने अपनी दिल्ली टीम के लिए रणजी मैच में अपनी ड्यूटी पूरी की. 1999 वर्ल्ड कप के दौरान सचिन तेंदुलकर के पिता का देहांत हुआ तो पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद वो फ़ौरन टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतर गए. चेन्नई टीम के बांये हाथ के 29 साल के पेसर मुकेश चौधरी का नाम इस परंपरा को आगे बढ़ाकर मिसाल कायम करनेवालों की लिस्ट में अगला नाम बन गया है.
This one is for Mukesh's mother.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
In her memory and in solidarity with Mukesh, we wear black armbands and play with a little more in our hearts today. pic.twitter.com/OKk6bmPK4e
मुंबई के ख़िलाफ़ चेन्नई टीम का एलान हुआ तो उसमें राजस्थान के भिलवाड़ा के पेसर मुकेश चौधरी का नाम भी चमकता नज़र आया. चेन्नई की टीम के खिलाडियों ने उनकी मां के सम्मान में बांह पर काली पट्टी भी बांधी. संजू सैमसन ने भी बांह पर बंधी पट्टी का पूरा सम्मान करते हुए अपनी पारी से आसमान का दिल जीत लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं