शॉर्टर फॉर्मेट में लसिथ मलिंगा श्रीलंका टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाते हैं (फाइल फोटो)
- सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट कर घटना के बारे में दी बताया
- आईपीएल के दौरान की है यह घटना
- श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा पर भी लगे हैं इसी तरह के आरोप
नई दिल्ली:
इस समय पूरी दुनिया में जारी #MeToo मुहिम का साया क्रिकेट जगत तक भी पहुंच गया है. भारतीय सिंगर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripaada) ने गुरुवार को श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान उन्हें मुंबई के एक होटल में प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. श्रीपदा ने ट्विटर पर अपने साथ हुए हादसे को साझा किया. #MeToo मुहिम की चपेट में आने वाले मलिंगा (Lasith Malinga) श्रीलंका के दूसरे बड़े खिलाड़ी है. उनसे पहले वर्ष 1996 में श्रीलंका टीम को वर्ल्डकप जिताने वाले अर्जुन राणातुंगा पर एक भारतीय एयर होस्टेस ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. अपने फेसबुक अकाउंट पर इस एयर होस्टस ने लिखा कि मुंबई के होटल में स्विमिंग पूल के पास अर्जुन राणातुंगा ने उनके साथ अभद्र बर्ताव किया.
#MeToo में फंसे पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन राणातुंगा, भारतीय एयर होस्टेस ने बयां की घटना
मलिंगा के साथ हुई घटना के बारे में इस गायिका ने लिखा, "मैं छुपी हुई रहना चाहती थी. कुछ साल पहले, जब मैं मुंबई में थी, मैं होटल में अपनी एक दोस्त को ढूंढ़ रही थी. उस समय आईपीएल चल रहा था और होटल में मेरा सामना मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा से हुआ जिन्होंने मुझसे कहा कि मेरी दोस्त उनके कमरे में है." उन्होंने लिखा, "मैं अंदर गई लेकिन वो वहां नहीं थी. इसके बाद उन्होंने मुझे बिस्तर पर धकेल दिया और मेरे चेहरे की तरफ बढ़ने लगे. मैं उनसे मुकाबला नहीं कर सकी. मैंने अपनी आंख और मुंह बंद किए लेकिन उन्होंने मेरे चेहरे का इस्तेमाल किया. तभी होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, जिसे खोलने वह गए. मैं तुरंत वॉशरूम में गई, अपना चेहरा धोया और जब तक होटल स्टाफ कमरे से जाता मैं वहां से चली गई. मैं शर्म महसूस कर रही थी. मैं जानती थी कि लोग कहेंगे कि तुम जानबूझ के उसके कमरे में गईं, वह मशहूर हैं, आप शायद यह चाहती थीं और इससे भी बुरा आपके साथ होना चाहिए."
क्रिकेटर लसिथ मलिंगा के 'अच्छे दिनों' पर ग्रहण, अब घिर गए इस परेशानी में...
वीडियो: विराट कोहली को मैडम तुसाद म्यूजियम में मिली जगह
श्रीपदा ने हालांकि अपनी उस दोस्त का नाम साझा नहीं किया, जिससे मिलने वह गई थीं. इससे पहले, बुधवार को भारतीय फ्लाइट अटैंडेंट ने श्रीलंका को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अर्जुन राणातुंगा पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. (इनपुट: आईएएनएस)
Cricketer Lasith Malinga. pic.twitter.com/Y1lhbF5VSK
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) October 11, 2018

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lasith Malinga, Arjuna Ranatunga, Sri Lanka Cricket Team, #MeToo, MeToo, Sexual Assault