Marcus Stoinis joins Texas Super Kings: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शिरकत करने वाले स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स की टीम को जॉइन किया है. टेक्सास चेन्नई सुपर किंग्स की ही एक फ्रेंचाइजी है. यानि यह साफ हो गया है कि मेजर लीग क्रिकेट के अगले संस्करण में अब स्टोइनिस 'येलो जर्सी' में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे.
आईपीएल 2024 में जमकर दिखा था स्टोइनिस का जलवाआईपीएल 2024 में शिरकत करते हुए मार्कस स्टोइनिस का बल्ला जमकर चला था. उन्होंने कई मुकाबले अकेले अपने दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को जिताए थे. पिछले सीजन में उन्होंने लखनऊ के लिए कुल 14 मुकाबलों में शिरकत की थी. इस बीच उनके बल्ले से 14 परियों में 32.33 की औसत से 388 रन निकले थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टोइनिस आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले 21वें बल्लेबाज थे. टूर्नामेंट में उनके बल्ले से कुल 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले थे. यहां उनका स्ट्राइक रेट 147.52 का था. टूर्नामेंट के दौरान उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 124 रन का था.
वहीं उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उन्होंने टूर्नामेंट की 7 पारियों में गेंदबाजी की थी. इस बीच 31.50 की औसत से 4 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3 रन खर्च कर 1 विकेट था.
स्टोइनिस का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियरबात करें स्टोइनिस के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक 59 मुकाबलों में शिरकत की है. इस बीच उनके बल्ले से 49 पारियों में 29.38 की औसत से 940 रन निकले हैं.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 35 पारियों में 27.24 की औसत से 29 विकेट चटकाए हैं. टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन खर्च कर 3 विकेट है.
यह भी पढ़ें- IRE के खिलाफ मैच के लिए फैन ने IND और PAK के खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई जबर्दस्त प्लेइंग 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं