Manav Suthar record : बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेने का कमाल किया. ऐसा कर मानव सुथार भारतीय टेस्ट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने में सफल हो गए. भारतीय टेस्ट इतिहास में मानव सुथार ऐसे 8वें गेंदबाज बने हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में पहले ओवर में विकेट लेने का कमाल किया है. वहीं, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के पिछले 25 सालों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. आखिरी बार किसी भारतीय गेंदबाज ने डेब्यू में अपने पहले ओवर में विकेट टिनू योहानन ने चटकाया था. साल 2001 में टिनू योहानन ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में किया था.
Talk about a dream start on debut 🤩
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
🎥 Manav Suthar getting his maiden Test wicket in his very first over 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MEx9QHwkD0
टेस्ट डेब्यू में अपने पहले ओवर में एक विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज
| गेंदबाज | Vs | साल |
| मोंटू बनर्जी | वेस्ट इंडीज | 1948 |
| मनोहर हार्डिकर | वेस्ट इंडीज | 1958 |
| वामन कुमार | पाकिस्तान | 1961 |
| चेतन शर्मा | पाकिस्तान | 1984 |
| डब्ल्यूवी रमन | वेस्ट इंडीज | 1998 |
| नीलेश कुलकर्णी | श्रीलंका | 1997 |
| टीनू योहानन | इंग्लैंड | 2001 |
| मानव सुथार | अफगानिस्तान | 2026 |
युवराज सिंह और रविचंद्रन अश्विन फेवरेट
मानव सुथार ने युवराज सिंह और रविचंद्रन अश्विन को अपना फेवरेट क्रिकेटर करार दिया है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के बारे में कहा," युवराज सिंह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं. मैं रविचंद्रन अश्विन का भी बहुत बड़ा फैन हूं. जिस तरह से वे गेंदबाजी करते थे, उनकी गेंदबाजी में जो विविधता थी और जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 के हिसाब से खुद को ढाला, वह मुझे बहुत प्रेरित करता है. वे मेरे रोल मॉडल हैं.
बल्लेबाजी में भी दिखाया कमाल
बता दें कि भारत की पारी के दौरान मानव ने 41 गेंद पर 28 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. मानव सुथार अपने डेब्यू टेस्ट की पारी में एक से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के केवल 8वें क्रिकेटर हैं.
Just look at that shot! 👀👏
— The King 👑 (@lordkings_x) June 7, 2026
🔥 Manav Suthar announces himself in style with his first-ever boundary in international cricket.
A moment to remember! 🇮🇳🏏
pic.twitter.com/eG3RGoRSSN
भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्का
बता दें कि हार्दिक पंड्या अपने डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे, उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के ख़िलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू में 3 छक्के जड़े थे.अब अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले गेंदबाज मानव सुथार ने हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंदों पर 2 छक्के लगाने का कमाल किया.
किसने लगाएं हैं डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्का
डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम है. साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 10वें नंबर पर बैटिंग करते हुए, उन्होंने 77 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली थी और उस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए थे.
ये भी पढ़ें- शुरुआती 4 गेंदों पर ही करियर का पहला विकेट, जानें कौन हैं मानव सुथार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं