
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पारी की अंतिम गेंद पर ‘गगनचुंबी’ छक्का लगाने में माहिर हैं धोनी
अब तक 24 बार कर चुके हैं कारनामा
22 बार हुई है टीम की जीत
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कटक टी20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए यह रिकॉर्ड...
धोनी पर कप्तानी का बोझ आने के बाद वो थोड़ा संभलकर खेलने लगे. अपनी कप्तानी में वो मैच फिनिशर के रोल में रहे. धोनी ने इतने शानदीर तरीके से मैच को फिनिश करना शुरू कर दिया कि उन्हें वर्ल्ड का सबसे बेस्ट फिनिशर कहा जाने लगा. धोनी ने फिर भी छक्का लगाने के अपने अंदाज को नहीं बदला और अक्सर वो मैच छक्का लगाकर ही खत्म करते हैं. धोनी ने पारी की अंतिम गेंद पर भी छक्का लगाने में महारत हासिल कर रखी है. मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाते ही टीम की जीत का प्रतिशत बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: धोनी के बुलेट शॉट के सामने आए केएल राहुल, कुछ इस तरह बचते नजर आए
महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 24 बार पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है. धोनी ने जब-जब अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है भारत जीत की तरफ बढ़ जाता है. भारत 24 में से 22 मैच जीत चुका है, जब धोनी अंतिन गेंद पर छक्का लगाते हैं. धोनी ने 13 बार वनडे मैच में 8 बार टी-20 मैच में और तीन बार टेस्ट मैच में पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है.
VIDEO: धोनी ने बल्ले से दिया सभी सवालों का जवाब
श्रीलंका के खिलाफ खेल गए पहले टी-20 मैच में भी धोनी ने भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था. इस मैच में भारतीय टीम ने आसानी से श्रीलंका को पटखनी दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं