Suryakumar Yadav an Impact Player MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है. इस टीम ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने पिछली बार साल 2012 में किसी आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीता था. बता दें कि मैच में एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव फील्डिंग करने मैदान पर नहीं आए थे. उन्हें बतौर इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किया गया था. सूर्या बैटिंग करने आए थे.
सूर्या के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने से फैन्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के इस फैसले की खूब आलोचना हुई. लेकिन मैच के जीतने के बाद टीम के कोच महेला जयवर्धने ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी और कहा 'यह कोई मसाला स्टोरी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी. उन्होंने इस बारे में आगे कहा कि, कोई अनचाही कहानियां मत बनाइए… यह कदम सिर्फ रणनीति का हिस्सा है."
मुंबई के कोच ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, "टीम के पास अगला मैच खेलने से पहले 5 दिन का गैप था, इसलिए उन्होंने सूर्या को पूरी तरह फिट करने का रास्ता चुना. वो खुद 3-4 ओवर फील्डिंग करना चाहते थे, लेकिन मैंने मना किया. सीजन लंबा है, हमें अपने अहम खिलाड़ियों को संभालकर चलना होगा और यह एक टीम के हित में रखकर लिया गया फैसला है".
बता दें कि रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं