विज्ञापन
1 minute ago

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Fans Commentary: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. कोलकाता जहां अंक तालिका में सबसे नीचे हैं, तो लखनऊ 9वें स्थान पर हैं. आज के मैच में जो जीतेगा, उसके प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहेंगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए संभावनाएं और कम हो जाएंगी. तो क्रिकेट के सच्चे वाले फैंस हमे बताइए कि आपको क्या लगता है, आज कौन बाजी मारेगा. बताइए  #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ कमेंट करके. 


अगर आप भी क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: मोहिसन ने ठोका दावा??

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: फिरकी का जादू दिखाएंगे चक्रवर्ती

पूरी तरह फिट और फॉर्म में वापस आए वरुण चक्रवर्ती कोलकाता के लिए एक ज़रूरी बूस्ट होंगे, खासकर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन को रोकने के लिए. सभी T20 में, चक्रवर्ती के खिलाफ पंत का एवरेज 10.3 है, और स्ट्राइक रेट 103.3 है. वरुण चक्रवर्ती ने एडेन मार्करम को भी छह बार आउट किया है. ऐसे में आज वरुण चक्रवर्ती क्या गुल खिलाते हैं देखना दिलचसप् होगा. तो क्या लगता है, कितने विकेट निकालेंगे वरुण चक्रवर्ती, #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ कमेंट करके बताइए. 

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: कौन जीतेगा आज

लखनऊ सुपर जांयट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में दो टीम जीतेगी, उसके प्लेऑफ की संभावनाएं बनी रहेंगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए आगे की राह और मुश्किल हो जाएगी. तो क्रिकेट के सच्चे वाले फैंस हमें बताइए #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ कमेंट करके कि आपको क्या लगता है, आज किसका सिक्का चलेगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com