विज्ञापन

LSG vs RR: 'वह पूरी स्वतंत्रता से खेलना चाहता है', लेंगर ने बयां की पंत की मनोदशा, कोच ने बताया क्यों जीत नहीं मिल रही घरेलू मैदान पर

Justin Langer on Rishabh Pant: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिन लेंगर की सफाई फैंस के गले नहीं उतर रही क्योंकि यहां कोई रिजल्ट नहीं दिख रहा है

LSG vs RR: 'वह पूरी स्वतंत्रता से खेलना चाहता है', लेंगर ने बयां की पंत की मनोदशा, कोच ने बताया क्यों जीत नहीं मिल रही घरेलू मैदान पर
Justin Langer on Rishabh Pant: कोच लेंगर और ऋषभ पंत
X: social media

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: बुधवार को राजस्थान के हाथों 40 रन से मिली हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के हालात और भी ज्यादा गड़बड़ा गए हैं.  और इस प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बहुत ही ज्यादा फैंस के निशाने पर हैं. ज्यादार पूर्व क्रिकेटरों ने भले ही होठों पर ताले जड़ रखा हो, लेकिन जो दिख रहा है, वह बहुत ही ज्यादा निराशाजनक है. फिर चाहे ये आंकड़े हों या फिर शॉट सेलेक्शन! सीजनन की शुरुआत बतौर ओपनर करने के बाद पंत ने आखिरी छह मैचों में खुद को नंबर-3 पर उतारा. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाने के बाद उनकी गाड़ी पूरी तरह पटरी से उतर गई. राजस्थान के खिलाफ पंत घटिया शॉट सेलेक्शन को लेकर फैंस का गुस्सा उन पर पूरी तरह फूटा, तो कोच लेंगर ने भी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोशनी डाली

लेंगर ने कहा, 'मैच के बाद से मेरी पंत से बातचीत नहीं हुई है, लेकिन वह पूरी आजादी से खेलना चाहते हैं. हमने देखा है कि वह कैसे बैटिंग करते हैं. वह रचनात्मक हैं और स्वतंत्रता से खेलना चाहते हैं.  बह किसी भी दूसरे बल्लेबाज की तरह बेचैन महसूस कर रहा है और वह अहम नंबर-3 पर खेल रहे हैं' लखनऊ कोच ने कहा, 'पंजाब के खिलाफ वह खासे आक्रामक मूड में दिखे. उन्हें इसकी जरूरत थी क्योंकि हम 250 रन का पीछा कर रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि वह इसी शैली के साथ खेलना चाहते हैं. और राजस्थान के खिलाफ नाकामी के बाद वह किसी भी और दूसरे बल्लेबाज की तरह निराश होंगे क्योंकि रन नहीं आए.' 

बधवार को लखनऊ को इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. शुरुआती मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार से शुरुआत करने वाली टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ सीजन की पहली जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है और चार मुकाबले हार चुकी है. इसमें बुधवार का मैच भी शामिल है. अब तक लखनऊ में खेले गए अपने सभी तीन घरेलू मुकाबले टीम हार चुकी है. घरेलू मैदान पर मिली हार को लेकर पूछे जाने पर लेंगर ने कहा कि टीम लखनऊ की पिच की गति और उछाल के साथ खुद को ढाल नहीं पाई है. 

उन्होंने कहा, 'यहां की पिच भारत की ज्यादातर पिचों से काफी अलग है. यह एक शानदार क्रिकेट पिच है. यहां गेंद में गति और उछाल है और हम अभी तक इसके अनुरूप खुद को पूरी तरह ढाल नहीं पाए हैं. मुझे लगा कि हमने गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत की थी. पहले मैच में हमने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन हम अतिरिक्त गति और उछाल के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं. हमने देखा है कि हम कई बार शॉर्ट गेंद पर आउट हुए हैं. हम एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं. भारत में हम काफी विकेट ऐसी पिचों पर देखते हैं जहां गेंद ज्यादा उछलती नहीं है. यह वाका में खेलने जैसा है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com