- आईपीएल में आज करो या मरो का मुकाबला
- लखनऊ और बेंगलोर आमने-सामने
- आज जो हारेगा, वह घर जाएगा !
अगर यह कहें कि जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के प्ले-ऑप में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)भाग्य की बहुत ही ज्यादा धनी टीम रही है, तो बिल्कुल भी गलत नहीं ही होगा. लेकिन इससे तो इंकार नहीं ही किया जा सकता ही कि इस टीम के खेल में कई जगह छेद हैं. कई जगह इस टीम को अपने पत्ते दुरुस्त करने हैं. फिर चाहे यह बैटिंग हो या फिर बॉलिंग. और इन्हीं में से एक है पावर-प्ले के दौरान गेंदबाजी. और अब जब सामने प्रचंड फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और डिकॉक होंगे, तो जाहिर है कि आरसीबी इलाज कैसे निकालेगा, यह ईश्वर ही जानता है.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने बतायी वजह क्यों आज का मैच है केएल राहुल का असली टेस्ट
समस्या यह है कि पावर-प्ले में बेंगलोर के गेंदबाजों में वह पावर नहीं दिखी, जो दिखनी चाहिए थी. शुरुआती छह ओवरों के दौरान अभी तक आरसीबी के गेंदबाजों ने सिर्फ 16 ही विकेट चटकाए हैं. इसमें से पेसर सिर्फ 12 ही विकेट चटका सके हैं. और यह हाल तब है, जब बेंगलोर के पास हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हैजलवुड और हसारंगा जैसे गेंदबाज हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निश्चित ही, टीम कोचिंग डायरेक्टर माइक हेनिस को यह पता लगाना ही होगा कि इतनी मोटी रकम खर्च करने और नामी-गिरामी गेंदबाज होने के बावजूद पावर-प्ले में गेंदबाजों की पावर क्यों नहीं दिखी. आखिरी मैच में बेंगलोर ने मोहम्मद सिराज की जगह सिद्धार्थ कौल को शामिल किया जरूर था, लेकिन उनकी झोली भी खाली रही. और वह 43 रन देकर कोई भी विकेट नहीं ले सके थे.
यह भी पढ़ें: अगर आज बेंगलोर ने चौड़ी की यह "खायी", तो लखनऊ का बचना होगा बहुत मुश्किल
कोढ़ में खाज जैसी बात यह है कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज तीनों के खिलाफ मिलाकर 170 गेंदों में 125 रन बनाए हैं. अब जब तस्वीर ऐसी हो, तो भला किस आधार पर कहा जाए कि आरसीबी के बॉलर आज पावर-प्ले में खरे उतरेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं